देवघर:लापता युवती की लाश नदी की बालू में दफन मिली,हत्या की आशंका..जांच में जुटी पुलिस

 

 

देवघर।झारखण्ड के देवघर जिले के रिखिया थाना क्षेत्र के पिपरा गांव स्थित नदी में 23 वर्षीय युवती का शव बालू में दफन अवस्था में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी है। मृतका की पहचान रढ़िया गांव निवासी रिंकू कुमारी के रूप में हुई है, जो पिछले तीन दिनों से लापता थी। आशंका जतायी जा रही है कि उसकी हत्या कर साक्ष्य छिपाने की नीयत से शव को नदी की बालू में दफना दिया गया था।सूचना मिलने के बाद मंगलवार को पुलिस मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की जांच में जुट गयी है।

मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार से ही नदी की बालू से युवती के बाल व एक पैर बाहर निकला हुआ दिखाई दे रहा था।नदी में शव होने की सूचना किसी ग्रामीण ने सोमवार को ही पुलिस को दी थी, लेकिन पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। मंगलवार को बड़ी संख्या में ग्रामीण वहां जुट गये और दोबारा सूचना दिये जाने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची।पुलिस मृतका के शव को निकलवाने में जुटी।कब्जे में लेकर पुलिस ने मृतका के शव की पहचान करायी, जिसमें मृतका की पहचान रिंकू कुमारी के रूप में हुई हैबताया जाता है कि युवती पिछले तीन दिनों से गायब थी। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।आगे की कार्रवाई जारी है।

error: Content is protected !!