बड़ी खबर:चाईबासा में भाजपा के पूर्व विधायक के कार्यक्रम में नक्सली हमला,दो अंगरक्षक शहीद,एक घायल,तीन हथियार लूटे

चाईबासा।झारखण्ड के पश्चिमी सिंहभूम से बड़ी खबर आई है।जहाँ भाजपा के पूर्व विधायक गुरुचरण नायक पर नक्सलियों ने हमला किया है।नक्सलियों ने गुरुचरण नायक के दो अंगरक्षक की हत्या कर दी है।यह घटना जिले नक्सल प्रभावित गोईलकेरा थाना क्षेत्र के झिलुरवा में हुई है। जहां मंगलवार की शाम भाकपा माओवादी नक्सलियों ने भाजपा के पूर्व विधायक गुरुचरण नायक पर हमला किया है। हमले में पूर्व विधायक बाल-बाल बच गए लेकिन उनके दो बॉडीगार्ड की नक्सलियों ने हत्या कर दी है।वहीं तीन हथियार लूट लिया है।

सूत्रों अनुसार माओवादियों ने गुरुचरण नायक के तीनों अंगरक्षकों के हथियार लूट लिए। शहीद जवानों में शंकर नायक व ठाकुर हेम्ब्रम हैं।जान बचाकर भागने वाले जवान का नाम राम टुड्डू बताया जा रहा है।उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। हमला करने वाले नक्सलियों की संख्या लगभग 100 थी। यह हमला तब किया गया जब गुरुचरण नायक जनता को संबोधित कर रहे थे। किसी को समझ में नहीं आया कि क्या हुआ। पुलिस सूत्रों के अनुसार दोनों जवानों की हत्या की गई है या उन्हें नक्सली उठा कर ले गए इसका पता लगाया जा रहा है। दूसरी ओर ग्रामीणों के अनुसार जवानों की चाकू से गला रेतकर हत्या की गई है। दोनों जवान बचाओ-बचाओ चिल्ला रहे थे। हालांकि एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि हत्या की गई है। लेकिन घटनास्थल पर अभी पुलिस नहीं पहुंची है। पुलिस के वहां पहुंचने पर पूरी जानकारी मिलेगी।

मिली जानकारी के अनुसार एक खेल समारोह में बतौर मुख्य अतिथि पूर्व विधायक गुरुचरण पहुंचे थे।कार्यक्रम के दौरान ही हमला किया है।हमले में विधायक में साथ एक अंगरक्षक बच गए है।बताया जा रहा कि दोनों ने किसी तरह ग्रामीणों की सहयोग से भागकर जान बचायी है।

बताया जाता है कि इससे पहले विधायक रहने के दौरान भी नक्सलियों के हमले में गुरुचरण बचे थे। पश्चिमी सिंहभूम जिले के आनंदपुर प्रखंड में एक स्कूल भवन का उद्घाटन व सड़क का शिलान्यास करने गए गुरुचरण पर एक घंटे के अंदर दो बार हमला कर किया था। विधायक की सुरक्षा में साथ गई पुलिस के साथ नक्सलियों की करीब डेढ़ घंटे तक फायरिंग हुई थी। हालांकि उस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ था।