Ranchi:राजधानी की यातायात व्यवस्था,काफी देर तक जाम फंसी रही एम्बुलेंस,महिला ने एम्बुलेंस में ही बच्ची को जन्म दी

राँची।राजधानी राँची की यातायात व्यवस्था इस कदर चरमराई है कि आप इस घटना से अंदाजा लगा सकते हैं।जहां जाम के कारण एक एम्बुलेंस काफी समय तक जाम में फंसी रही। इस एंबुलेंस में एक गर्भवती महिला को प्रसव के लिए ईएसआईसी नामकुम से रिम्स ले जाया जा रहा था,पर एंबुलेंस के जाम में फंसने के कारण महिला ने एंबुलेंस में ही बच्ची को जन्म दे दिया। जिसके बाद एंबुलेंस चालक ने समझदारी का परिचय देकर एंबुलेंस को सदर अस्पताल की ओर मोड़ दिया, जिस कारण जच्चा और बच्चा दोनों को तत्काल इलाज मिला पाया। हालांकि सदर अस्पताल में भी महिला को भर्ती कराने में करीब 20 मिनट लग गए।

बताया गया कि महिला अलका कुजूर टाटीसिल्वे की रहने वाली है। प्रसव को लेकर ईएसआईसी अस्पताल नामकुम ले जाया गया था, पर वहां बीपी डाउन होने की बात कहकर रिम्स रेफर कर दिया गया था। बता दें कि कांटाटोली में हमेशा जाम की स्थिति बनी रहती है। एक तरफ सिग्नल 180 सेकेंड से अधिक का होता है।

इधर एंबुलेंस चालक सिकंदर लोहरा ने कहा कि सदर अस्पताल पहुंचने के बाद भी प्रसूति महिला अलका कुजूर को भर्ती करने में 20 मिनट का वक्त लग गया। जाम में किसी तरह से गाड़ी को बाहर निकालते हुए सदर अस्पताल तो पहुंच गए, लेकिन कई बार आवाज लगाने के बाद यहां के कर्मचारी हरकत में आए। प्रसूति को सदर अस्पताल में भर्ती किया गया, फिलहाल जच्चा और बच्चा दोनों ही स्वस्थ है। हालांकि कांटाटोली में तैनात ट्रैफिक के जवानों ने जाम में फंसे एंबुलेंस को निकलवाने में देर किया और रास्ते में ही प्रसूति ने बच्ची को जन्म दे दिया।