#अयोध्या में दीपोत्सव:गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड बना,साढ़े पांच लाख से ज्यादा दीयों से रोशन हुई अयोध्या।

अयोध्या।जिस पल का इंतजार अयोध्या ही नहीं पूरी दुनिया में बसे सनातम धर्म के लोगों को था, वह पल शुक्रवार की शाम ढलते साक्षात हो गया।जहां श्रीराम की नगरी अयोध्या का सरयू तट साढ़े पांच लाख से ज्यादा दीपों से रोशन हो गया। गिनीज बुक में रिकार्ड के लिए पांच लाख 51 हजार दीप जलाने की तैयारी थी लेकिन इससे कहीं ज्यादा दीप जला दिये गए। केवल सरयू के अलग अलग घाटों पर ही पांच लाख 84 हजार दीप जलाए गए। इसके अलावा भी अयोध्या के अलग अलग हिस्सों में लाखों दीप जले हैं। रामकी पैड़ी की रौनक तो देखते ही बन रही थी। इस दौरान अद्भुत फ्यूजन का नजारा भी देखने को मिला। नीचे दीये जल रहे थे तो ऊपर लेजर शो के जरिये श्रीराम से जुड़े कथा कों का प्रदर्शन हो रहा था।

इससे पहले सरयू के तट पर त्रेता युग जीवंत हो उठा। हेलिकॉप्टर से राम की पैड़ी के रामकथा पार्क में भगवान श्रीराम, सीताजी तथा लक्ष्मण के स्वरूप के उतरने पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के साथ सीएम योगी आदित्यनाथ तथा उनके मंत्रिमंडल के सहयोगियों ने स्वागत किया।

श्रीराम, माता सीता तथा लक्ष्मण जी रथ पर सवार होकर रामकथा पार्क पहुंचे। रामकथा पार्क के मंच पर श्रीराम का राज्याभिषेक हुआ। राज्यपाल मुख्यमंत्री व अन्य विशिष्ट जनों ने राम सीता और लक्ष्मण की आरती उतारी। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के साथ सीएम योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य तथा उत्तर प्रदेश के मंत्रिमंडल के सदस्यों ने आरती की। रथ पर सवार होकर रामकथा पार्क पहुंचे श्रीराम, माता सीता तथा लक्ष्मण जी की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के साथ सीएम योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य तथा उत्तर प्रदेश के मंत्रिमंडल के सदस्यों ने आरती की।

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के साथ सीएम योगी आदित्यनाथ ने हेलिकॉप्टर से सरयू तट पर उतरे भगवान राम, सीता जी व लक्षमण के स्वरूप के आगमन पर उनकी अगवानी करने के साथ ही हर्ष व्यक्त किया। इससे पहले राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और सीएम योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में रामजन्मभूमि स्थल पर श्रीरामलला की पूजा की।

यहां पर करीब पांच सौ वर्ष बाद दीपक जला और धनतेरस के पर्व पर दीपावली की पूजा की गई। दिव्य दीपोत्सव की शुरुआत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रामलला के सम्मुख घी का दीपक जलाकर किया। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और सीएम योगी आदित्यनाथ ने इससे पहले रामकथा पार्क में श्रीराम से संबंधित प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। इनके साथ मंत्रिमंडल के सहयोगी तथा शासन के शीर्ष अधिकारी गण भी थे।

रामनगरी अयोध्या दुल्हन की तरह सजी है। दीपोत्सव को लेकर लोगों का उमंग चरम पर है, इसी बीच राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के साथ पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ ने यहां का ताप काफी बढ़ा दिया है। रामजन्मभूमि परिसर में सीएम योगी आदित्यनाथ करीब पांच सौ वर्ष बाद दीप जलाकर रामलला की पूजा की। रामजन्मभूमि परिसर में प्रदर्शनी का अवलोकन करने राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के साथ पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का स्वागत श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपतराय ने किया।

चंपतराय ने इस अवसर पर राज्यपाल तो राजा अयोध्या बिमलेंद्र मोहन मिश्र ने सीएम योगी आदित्यनाथ अंगवस्त्र भेंट किया। इससे पहले श्री राम के जन्म से लेकर उनके राज्याभिषेक की कहानी बयां करती झांकियां निकलीं। रथ की शक्ल में ऐसी 11 झांकियों के बीच देश के विभिन्न प्रांतों से आए चुनिंदा लोक कलाकार अपनी प्रस्तुतियों से भी समा बांध रहे थे। अयोध्‍या में झांकी शोभा यात्रा की शक्ल में करीब 3 किलोमीटर का सफर तय कर राम कथा पार्क पहुंची। लोक नृत्य की 20 टीमें झांकियों के साथ लोक नृत्य कर रही है।