चतरा:मॉर्निग वॉक के दौरान भाजपा नेता पर हमला,गम्भीर रूप से घायल,रिम्स रेफर,पुलिस छानबीन में जुटी है

चतरा।झारखण्ड के चतरा जिले में भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष शिव कुमार चौबे पर शनिवार की सुबह अज्ञात अपराधियों ने जानलेवा हमला किया है।हमले में शिव कुमार चौबे गम्भीर रूप से घायल हो गए हैं। जिससे उनकी स्थिति काफी गंभीर है। वहीं प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल से उन्हें राँची रिम्स के लिए रेफर कर दिया।बताया गया कि हमले के पीछे जमीन माफिया का हाथ है।ये घटना नगवां मोहल्ला में हुआ है।अस्पताल के चिकित्सकों ने प्रारंभिक उपचार के बाद उन्हें रिम्स के लिए रेफर कर दिया है। चिकित्सकों ने बताया कि माथा और पेट में गंभीर चोट लगी है।परिजनों ने बताया कि नगवां और देवरिया गांव की जमीन के कुछ प्लाट पर भू माफिया की नजर है। भू माफिया अवैध तरीके से गरीबों की जमीन लूटना चाहते हैं। भाजपा नेता इस का विरोध कर रहा है। यही वजह है कि उनपर जानलेवा हमला हुआ है।

इधर घटना की सूचना मिलने के बाद सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गई है।थाना प्रभारी लव कुमार ने बताया कि अपराधियों की धरपकड़ के लिए छापेमारी अभियान शुरू कर दिया गया है।

घटना के सम्बंध में प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि भाजपा नेता मॉर्निंग वॉक से वापस आ रहे थे। इसी क्रम में नगवां मोड़ के आगे एक सुनसान स्थान पर पहले से घात लगाए हुए अज्ञात हमलावरों ने उन पर हमला बोल दिया। लाठी डंडा से उनकी पिटाई शुरू कर दी। जिससे वह घायल होकर गिर गए।चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग जब घरों से बाहर निकले, तो आपराधी उन्हें देखकर भाग निकले। वहां के लोगों ने तुरंत इसकी सूचना सदर थाना पुलिस को दी और घायल शिव कुमार चौबे को लेकर सदर अस्पताल पहुंचे।