पलामू में फिर एक युवक की हत्या,पहले गोली मारी फिर गला रेता,जिले में दो दिन पूर्व भी दो युवकों की हत्या हुई थी…

 

पलामू।झारखण्ड में पलामू जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के कल्याणपुर गांव में भाई ने अपने ही चचरे भाई की गोली मारने के बाद गला रेत कर उसकी हत्या कर दी। मृतक का नाम मनोज है। घटना मंगलवार की रात 10:40 बजे के करीब की है। जानकारी के मुताबिक दो दिन पूर्व मृतक मनोज चौधरी ने अपने चचेरे भाई के साथ गाली गलौज की थी। जिसके प्रतिशोध में घटना को अंजाम दिया गया है।मृतक पर पहले से ही कई आपराधिक थाने में दर्ज हैं।सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन के बाद शव कब्जे में लिया।मामले की जांच जारी है।

बता दें 2 दिन पहले कोयल नदी में दो युवकों की तेज धारदार हथियार से हुई थी हत्या।जिले में बीते एक महीने में गोलीबारी कई घटना हुई है।अपराधियों का मनोबल बढ़ा हुआ है।अपराधियों में पलामू पुलिस का कोई भय नहीं है।

घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस पूरे मामले में छानबीन कर रही है और कुछ लोगों को हिरासत में लिया है।

मृतक मनोज कुमार चौधरी पलामू के चैनपुर थाना क्षेत्र के कल्याणपुर का रहने वाला था और उसका आपराधिक इतिहास रहा है।मनोज चौधरी गढ़वा के अनराज घाटी में लूटपाट और अपहरण का आरोपी था।मिली जानकारी के अनुसार मनोज चौधरी का होली से पहले अपने गोतिया में विवाद हुआ था।होली के मौके पर मंगलवार की देर रात वह अपने गोतिया और परिवार के साथ बैठकर शराब पी रहा था।

शराब पीने के दौरान ही विवाद हुआ था और बहस हुई थी. इसी बहस के दौरान आरोपियों ने पहले तेज धारदार हथियार से मनोज चौधरी पर हमला किया और उसे जख्मी कर दिया। बाद में उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई।मनोज चौधरी के शरीर में दो गोली मारी गई थी. घटना के बाद मनोज चौधरी को परिजन मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल ले गए गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित किया।

घटना की जानकारी मिलने के बाद चैनपुर थाना प्रभारी सोनू कुमार चौधरी मौके पर पहुंचे हैं और पूरे मामले की छानबीन की. मेदनीराय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पीटल में मृतक के शव का पोस्टमार्टम किया गया।थाना प्रभारी सोनू कुमार चौधरी ने बताया कि पुलिस पूरे मामले में छानबीन कर रही है।कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है। आपसी विवाद में हत्या हुई है और मृतक का आपराधिक इतिहास रहा है।