चार दिन से लापता युवती की कुएं में मिली लाश, 2 मार्च को हुई थी शादी…पुलिस जांच में जुटी है…

गोड्डा।झारखण्ड के गोड्डा जिले के बलबड्डा थाना क्षेत्र के परसा गांव में एक कुएं से युवती की लाश मिली है,जिसकी पहचान खुशबू कुमारी के रूप में हुई है।पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

जानकारी के मुताबिक खुशबू की 2 मार्च को शादी हुई थी।पिछले 22 मार्च से वो लापता थी।घर के लोग आस पास खोजबीन कर रहे थे। इसके बाद आज मंगलवार को अचानक से खुशबू का शव कुएं में मिला।शव मिलने की खबर से आसपास के क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। खबर मिलते ही कुएं के पास लोग जमा हो गए।लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कुएं से बाहर निकाला। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

इधर घर के लोग कुछ भी कहने की स्थिति में नहीं हैं।घर वालों का कहना है कि आखिरी बार जो बात हुई थी, उसमें लड़की के पति के द्वारा बुलाने की बात हुई थी और कहा था कि मैं वही जा रही हूं।लड़की के घरवाले का कहना है कि वे लोग बेटी दामाद को होली में ससुराल आने के लिए फोन किये थे।लेकिन दुर्भाग्य देखिए कि आज होली के दिन बेटी का शव कुएं में तैरता मिला है।इधर बलबड्डा थाना प्रभारी राहुल चौबे ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है, जल्द ही सारी सच्चाई सामने आ जाएगी।