राजधानी राँची में स्कूटी से जा रहे युवक युवती पर गिरा पेड़, दोनों गम्भीर रूप से घायल, स्थिति नाजुक बनी हुई है…..

राँची। राजधानी राँची में स्कूटी सवार युवक और युवती पर पेड़ गिर गया। घटना में दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जख्मी युवक-युवती को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक घटना राँची के एलपीएन शाहदेव चौक की है। घायलों की पहचान 28 वर्षीय प्रत्युष सिंह और 22 वर्षीय रितिका के रूप में की गई है। दोनों अपर बाजार (महावीर चौक) स्थित प्यादा टोली के रहने वाले हैं।

राहगीरों ने बताया कि स्कूटी सवार युवक-युवती एलपीएन शाहदेव चौक के पास से गुजर रहे थे कि तभी पेड़ उनपर आ गिरा। हादसे में अत्यधिक खून बह जाने से उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। हादसे के तुरंत बाद दोनों घायलों जगन्नाथ अस्पताल में भर्ती कराया गया।दोनों का बीपी न्यूनतम स्तर पर चला गया था जिससे दोनों बेसुध हो गए। चिकित्सकों का कहना है कि फिलहाल बीपी और पल्स की स्थिति सुधरी है।दोनो का इलाज जारी है।लेकिन स्थिति गम्भीर बनी हुई है।इधर सुखदेवनगर थाना पुलिस मौके पर पहुँची और गिरा पेड़ को जेसीबी से सड़क से हटाया गया।