पूर्व प्रेमिका ने प्रेमी से छुटकारा पाने के लिए पांच लाख की सुपारी देकर करा दी हत्या….तीन गिरफ्तार,महिला फरार…

डेस्क टीम:बिहार के मुजफ्फरपुर में एक पूर्व प्रेमिका ने अपने प्रेमी की पांच लाख की सुपारी देकर हत्या करा दी। वहीं अपराधी को हत्या के लिए कॉन्ट्रैक्ट साइन करके पैसा दिया। साथ में पीएनबी बैंक के 5 चेक भी दिए थे। शूटर ने प्रेमी की हत्या कर लाश ठिकाने लगा दी। अब पुलिस ने इस इस हत्याकांड का खुलासा किया है।

क्या है ममाला
मामला सरैया थाना का है। एक महीने पहले सरैया थाना क्षेत्र निवासी स्कूल संचालक मनोज कुमार का शव सड़क किनारे मिला था। पुलिस ने मनोज की हत्या मामले में 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। बुधवार को एसएसपी राकेश कुमार ने इस हत्याकांड का खुलासा किया। हत्या के पीछे एक्स गर्लफ्रेंड की पूरी कहानी सामने आई।

जानिए क्यों एक्स गर्लफ्रेंड ने करा दी अपने प्रेमी की हत्या…

एसएसपी ने बताया कि मनोज का अपने इलाके की ही लड़की कृष्णा भारती से लव अफेयर था। दो साल से दोनों की बातचीत थी। इसी बीच लड़की की शादी मार्च में दूसरे जगह हो गई। इसके बाद लड़की मनोज से मिलना नहीं चाहती थी। वह उससे रिश्ता तोड़ चुकी थी, लेकिन मनोज उसके पीछे था। जिसके बाद लड़की ने उसकी हत्या की प्लानिंग की।कृष्णा ने तीन कॉन्ट्रैक्ट किलर को हत्या की सुपारी दी। इसमें एक कंपाउंडर रौशन भी शामिल है। रौशन और कृष्ण की जान पहचान पहले से मनोज से थी। इसको देखते हुए रौशन को सुपारी दी गई। ताकि हत्या कर साक्ष्य को मिटा सके। फिर हत्या करने के लिए एक स्विफ्ट कार भाड़े पर लाई गई। मनोज को बुलाया गया। 18 जून को उसे चंपारण स्तिथ वृंदावन ले गए। वहां दो अपराधी पहले से मौजूद थे।

पहले शराब पिलाया, नशे का इंजेक्शन देकर की हत्या

सभी खाना पीना खाकर शराब पिए। मनोज को भी पिलाया गया। इसके बाद मनोज को कार में बैठाया। कार के भीतर उसे नशा का इंजेक्शन दिया गया। फिर पिछली सीट पर उसका गला दबाया। गले पर मुक्के से मारकर हड्डी तक तोड़ दी। हत्या करने के बाद लाश को सरैया थाना क्षेत्र के स्टेट हाईवे पर फेंक दिया।अगले ही दिन 19 जून को परिजन ने सरैया थाना में पीट पीटकर हत्या कर शव फेंकने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया था। मामला दर्ज होते ही सरैया एसडीपीओ कुमार चंदन के नेतृत्व में टीम गठित की गई थी। जिसमें तीन लोगों की गिरफ्तारी हुई। इनमें वैशाली जिले के करताहा थाना के कंचनपुर धनुषी निवासी कंपाउंडर रौशन कुमार, सर्वेश कुमार, पारू थाना क्षेत्र के कमलपुरा निवासी कृष्णा कुमार शामिल है।वहीं पूर्व प्रेमिका महिला फरार है। इसके अलावा, दो अन्य लोगों को भी घटना में चिह्नित किया गया है। उनकी गिरफ्तारी के लिए भी छापेमारी की जा रही है।

इनके पास से घटना में उपयोग किया गया स्विफ्ट कार भी बरामद किया गया है। इन तीनों से पूछताछ की गई। जिसमें हत्या के कारण का पता चला। गिरफ्तार आरोपियों के पास से साइन किया गया कॉन्ट्रैक्ट के पेपर, 5 पीएनबी बैंक के चेक बरामद किए गए हैं। इसमें एक चेक कैश भी कराया गया था। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि लड़की दूसरे राज्य में है। शादी के बाद उसने संपर्क साधा। और मनोज को रास्ते से हटाने की बात कही। साथ ही 5 लाख का ऑफर दिया। कॉन्ट्रैक्ट साइन कराया गया।