धक्का मारकर भाग रहे बोलेरो अनियंत्रित होकर तालाब में जा घुसा,10 महिला और 2 बच्चों को गांव वालों ने तालाब से बाहर निकाला…

सरायकेला।झारखण्ड के सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल थाना अंतर्गत चांडिल-कांड्रा मार्ग से करीब आधा किमी अंदर चैनपुर गांव के पास एक तालाब में तेज रफ्तार बोलेरो घुस गयी।बोलेरो में जेएसएलपीएस संस्था की 10 महिलाएं बैठी थीं।उनके साथ दो बच्चे भी थे। बोलेरो 10 मिनट तक पानी में डूबी रही।वहीं घटना के बाद गांव के लोग तालाब के अंदर कूद कर दोनों बच्चों समेत सभी महिलाओं को बाहर निकाला।दोनों बच्चों व महिलाओं के पेट से पानी निकाला गया। सभी को चांडिल अनुमंडल अस्पताल ले जाया गया,जहां प्राथमिक उपचार के बाद महिलाओं को छोड़ दिया गया। वहीं एक महिला उर्मिला मार्डी (19) को बेहतर इलाज के लिए एमजीएम रेफर कर दिया गया। घटना के बाद बोलेरो चालक मौके से फरार हो गया।मिली जानकारी के अनुसार सरायकेला से जेएसएलपीएस के एक कार्यक्रम के बाद महिलाएं बोलेरो से लौट रही थीं।तभी दुगनी के पास बोलेरो एक बाइक को टक्कर मार दी और इसके बाद चालक गाड़ी को तेजी से लेकर भागने लगा। वह चांडिल-चैनपुर के रास्ते होकर चौका निकलने की फिराक में था। तभी अनियंत्रित होकर में तालाब में घुस गया।