शादी समारोह में पहुँची नाबालिग लड़की को किया अगवा,फिर किया सामूहिक दुष्कर्म,रिम्स में भर्ती,दो आरोपी गिरफ्तार

राँची।झारखण्ड के लोहरदगा जिले के कुड़ू थाना क्षेत्र के एक गांव में शादी समारोह में पहुंची आदिवासी नाबालिग लड़की को दो युवकों ने अगवा कर लिया है।उसके बाद दोनों ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया।इधर लड़की के गायब होने की सूचना के बाद ग्रामीणों ने खोजबीन की तो लड़की बंद पड़े ईट भट्ठे में बेहोशी की हालत में मिली।वहीं घटना की सूचना मिलने पर कुड़ू पुलिस मौके पर पहुंची और लड़की को इलाज के लिए कुड़ू सीएचसी पहुंचाया।जहां प्राथमिक इलाज के बाद पीड़िता को बेहतर इलाज के लिए राँची बरिम्स रेफर कर दिया गया।दोनों दुष्कर्मियों को पुलिस ने हिरासत में लिया है।मामले के लेकर एफआईआर भी दर्ज कर ली गई है।फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बताया जाता है मि 14 वर्षीय नाबालिग लड़की अपने घर के बगल में आयोजित शादी समारोह में पहुंची थी।गुरुवार देर रात लगभग 11 बजे लड़की अचानक गायब हो गई।परिजनों ने खोजबीन करना शुरू किया।इसी बीच किसी ने जानकारी दी कि गांव के दो युवक लड़की को ले गए हैं।ग्रामीण लड़की को खोजते हुए बंद पड़े ईंट भट्ठे में पहुंचे तो लड़की बेहोशी की हालत में पड़ी हुई थी

इधर ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।रात में ही थाना प्रभारी विश्वजीत कुमार सिंह, जोसफीना हेम्ब्रम, राजकुमार बैठा, प्रेम कुमार और सुरेश उरांव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और लड़की को इलाज के लिए कुड़ू सीएचसी पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज करते हुए, लड़की को लोहरदगा सदर अस्पताल रेफर कर दिया।लोहरदगा सदर अस्पताल में इलाज के बाद स्थिति में सुधार नहीं होने पर लड़की को लोहरदगा सदर अस्पताल से बेहतर इलाज के लिए राँची रिम्स रेफर कर दिया गया है।

वहीं पुलिस ने रात में ही एक आरोपी को हिरासत में लिया।उसके रातभर छापामारी के बाद शुक्रवार अहले सुबह दूसरे आरोपी को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी विश्वजीत कुमार सिंह ने बताया कि दो युवकों ने आदिवासी नाबालिग के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था।लड़की को इलाज के लिए रिम्स रेफर किया गया है। पुलिस की निगरानी में लड़की का इलाज चल रहा है।कुछ युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ किया जा रहा है।दुष्कर्म सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।