सनकी व्यक्ति ने दिया ख़ौफ़नाक वारदात को अंजाम,सोते वक्त पत्नी और तीन बच्चों का गला काटा,हत्या के बाद पति घर छोड़कर फरार…

 

मोतिहारी।बिहार के मोतिहारी में गुरुवार रात पति ने पत्नी और 3 बच्चों की हत्या कर दी। सभी के गले काटे गए हैं।हत्या के बाद आरोप पति फरार है। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची है। मामले की जांच जारी है। घटना पहाड़पुर के बावरिया गांव की है।घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि आरोपी पति का किसी बात को लेकर पत्नी से झगड़ा हुआ था। झगड़ा इतना बढ़ गया कि सोए अवस्था में ही बच्चों का गला काट दिया। वारदात के बाद आरोपी पति घर छोड़कर फरार हो गया। शुक्रवार की सुबह जब आसपास के लोगों को पता चला तो इसकी सूचना पहाड़पुर पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

अरेराज एसडीपीओ रंजन कुमार ने बताया कि सूचना मिली है कि एक सनकी पति ने अपने पत्नी और तीन बच्चों का गला काट कर हत्या कर दी है। पुलिस टीम को भेज कर जांच कराई जा रही है।

घटना के बाद से आरोपी इदु मियां घर छोड़ फरार है। मृतकों में अफरीना खातून (40), अबरुन खातून (13), तबरुन खातून (11) व शहजादी खातून (9) हैं। जिनकी बेरहमी से गला काट हत्या की गई है। घटना का कारण अब तक स्पष्ट नहीं सका है। मिली जानकारी के अनुसार मृतका आरोपी की दूसरी पत्नी थी। पहली पत्नी की मौत हो चुकी है। पहली पत्नी से दो पुत्र हैं जो बाहर काम करते हैं।वहीं दूसरी पत्नी से पांच बच्चियां हैं। इनमें एक की शादी हो चुकी है। ग्रामीणों के अनुसार एक बच्ची को ट्रेन से फेंक उसने पूर्व में मार डाला था। वह जेल भी जा चुका है। मृतका का मायका पश्चिम चंपारण जिले के जगदीशपुर का झखरा गांव में है। मौके पर अरेराज डीएसपी रंजन कुमार पहुंच मामले की छानबीन में जुटे हैं। एक साथ चार की दर्दनाक मौत से ग्राम स्तब्ध हैं।बताजा जा रहा है कि किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। जिसके बाद भौखलाए पति ने सोते वक्त पत्नी और तीन बच्चों की गला काटकर हत्या कर दी और फिर मौके से फरार हो गया। चार लोगों की हत्या की खबर जब गांव में फैली तो हड़कंप मच गया।आनन-फानन में घटना की खबर पुलिस को दी गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। और मामले की जांच में जुट गई है। साथ ही आरोपी पति की तलाश भी तेज कर दी है।