झारखण्ड में कोरोना से 15 वीं मौत, राँची में 24 वर्षीय महिला ने तोड़ा दम

राँची। कोरोना से झारखण्ड में 15वीं मौत, रिम्‍स के कोविड वार्ड में 24 वर्षीय महिला ने तोड़ा।झारखण्ड में कोरोना का कहर कम होने का नाम नहीं ले रहा है। राज्‍य में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। राज्‍य में कोरोना संक्रमण से एक और मौत हो गई है। सूबे में कोरोना से अबतक 15लोगों की मौत हो चुकी है रिम्स कोविड वार्ड में भर्ती कोरोना पॉजिटिव मरीज की मौत हो गई है। मृतक महिला बगोदर गिरिडीह की रहने वाली है. महिला की उम्र 24 वर्ष बतायी जा रही है।मिली जानकारी के अनुसार म‍हिला हृदय रोग से पीड़ित थी।कोरोना पॉजिटिव होने के बाद उसे रिम्‍स के कोविड वार्ड में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था,जहां उसकी मौत हो गई।24 वर्षीय महिला की मौत ने चिंता बढ़ा दी है।

वहीं झारखण्ड में 28 जून को राज्य में 44 कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई है।वहीं एक मरीज की मौत हुई है थी।जो साहेबगंज का रहने वाला है।रविवार को मिले हैं जिसमे बोकारो से 1,धनाबद 20,जमशेदपुर से 4, गढ़वा से 4, गिरीडीह से 4, हजारीबाग से 2, लोहरदगा से 2, कोडरमा से 2, राँची से 1, सराईकेला से 2, पश्चिमी सिंहभूम से 1,साहेबगंज 1 है। राज्य में कुल आंकड़े 2386 हुए।