पलामू:बीआरसी कार्यालय में मिला गार्ड का शव, कर्मचारियों ने जताई हत्या की आशंका…जांच में जुटी है पुलिस..

 

पलामू।झारखण्ड के पलामू जिले के हुसैनाबाद थाना अंतर्गत शिक्षा विभाग के बीआरसी कार्यालय की छत पर 50 वर्षीय रात्रि प्रहरी रामदेव ठाकुर उर्फ सीताराम ठाकुर का शव बरामद हुआ है।मृतक गार्ड के सिर पर किसी तेज हथियार से वार करने का निशान मौजूद है।जिससे उसकी मौत होने की आशंका जताई जा रही है। गार्ड रामदेव ठाकुर ने कुछ दिन पहले कर्मचारियों के फर्जी उपस्थिति का खुलासा किया था।मंगलवार की सुबह कार्यालय पर कर्मचारियों के आने के बाद उनलोगों ने देखा कि कार्यालय की छत पर रात्रि प्रहरी की खाट लगी हुई है। कर्मचारियों ने जब नजदीक जाकर देखा तो पता चला कि उसके सिर पर गंभीर चोट है और वह मृत पड़ा हुआ है। घटना की तत्काल सूचना हुसैनाबाद पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल हुसैनाबाद भेज दिया।

हुसैनाबाद थाना प्रभारी सोनू कुमार चौधरी ने बताया कि रात्रि प्रहरी का शव बीआरसी कार्यालय की छत से बरामद किया गया है। उसकी हत्या क्यों और किसने की इस मामले की गहनता से जांच की जा रही है। थाना प्रभारी ने कहा कि जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।कर्मचारियों के अनुसार रात्रि प्रहरी रामदेव ठाकुर दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी के तौर पर काम करता था।दैनिक वेतन भोगी रात्रि प्रहरी रामदेव ठाकुर हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के सदाजल गांव का निवासी था।हुसैनाबाद के अनुमंडल पदाधिकारी गौरांग महतो ने परिजनों को मदद का आश्वाशन दिया है।उन्होंने तत्काल प्रखंड विकास पदाधिकारी हुसैनाबाद सुनील कुमार से राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना के तहत बीस हजार रुपए का चेक दिलाया।बीईओ कुलेश्वर दास ने भी परिजनों को हर संभव मदद का भरोसा दिया है।

error: Content is protected !!