चाईबासा:घाटी में पिकअप वाहन पलटा, सीआरपीएफ के 8 जवान घायल,6 जवान गंभीर रूप से घायल…नक्सल विरोधी अभियान से लौट रहे थे…

 

चाईबासा।झारखण्ड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के सोनुआ थाना क्षेत्र के लोंजो घाटी में बुधवार को सीआरपीएफ जवानों को नक्सल विरोधी अभियान से लेकर लौट रहा एक पिकअप वाहन पलट गया।इस दुर्घटना में सीआरपीएफ 60 बटालियन के 8 जवान गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।घायलों में 6 जवानों की हालत गंभीर है। गंभीर रूप से घायल जवानों का इलाज चक्रधरपुर के रेलवे अस्पताल में चल रहा है।वहीं बाकी के दो जवानों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है।घायल जवानों में श्वेत बिरुवा, आरसी दास, निरंजन बिनजोग, आर हेंब्रम, सारण गणेश, एके टोप्पो समेत अन्य शामिल हैं।मिली जानकारी के अनुसार नक्सल विरोधी अभियान के बाद पिकअप वाहन बुधवार करीब एक बजे सीआरपीएफ 60 बटालियन के एक दर्जन जवानों को लेकर आ रहा था।इस क्रम में वाहन असंतुलित होकर घाटी में पलट गया।जिसमें वाहन पर सवार 8 जवान गिरकर घायल हो गए हैं।घटना के बाद सभी घायल जवानों को इलाज के लिए सोनुआ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया।जहां से गंभीर रूप से घायल जवानों को बेहतर इलाज के लिए चक्रधरपुर के रेलवे अस्पताल ले जाया गया। जहां घायलों का इलाज चल रहा है।इधर,घटना की जानकारी मिलने के बाद बटालियन के कमांडेंट अंबुज मुथल रेलवे अस्पताल पहुंचकर इलाजरत घायल जवानों का हाल जाना और चिकित्सकों से जानकारी ली।साथ ही घटना के बारे में घायलों जवानों से पूछताछ की।

error: Content is protected !!