लॉकडाउन के 70 दिन:राँची के चुटिया थाना में लगातार जारी है सामुदायिक किचन व्यवस्था,लोग थाना प्रभारी को देते हैं धन्यवाद।

राँची।झारखण्ड में लॉकडाउन लगने के बाद ही जरूरतमंद लोगों को भोजन कराने की मुहिम झारखण्ड डीजीपी एमवी राव ने सभी थाना परिसर में कम्युनिटी किचन खोलने का आदेश दिया।उन्होंने आदेश दिया कि जरूरत मंद लोगों को थाना परिसर में भोजन कराने का शुरुआत करें। फिर क्या झारखण्ड में लगभग सभी थानों में जरूरत मन्द लोगों को भोजन कराना शुरू हो गया।लेकिन सबसे अलग रहा है राजधानी राँची के चुटिया थाना।

बीते 70 दिनों से लगातार भोजन करा रहे-

राजधानी राँची के चुटिया थाना परिसर में बीते 70 दिनों से लॉकडाउन में जरूरत मन्द लोगों को भोजन करा रहे।चुटिया थाना परिसर में हर दिन भोजन का अलग अलग व्यवस्था की जाती है।कभी दाल भात सब्जी,कभी खिचड़ी,कभी सब्जी भात, रात के भोजन में कभी पूड़ी सब्जी तो कभी रोटी सब्जी परोसा जाता है।इस व्यवस्था में सबसे बड़ा योगदान थाना के पुलिस कर्मियों का है।

थाना प्रभारी ने जानकारी दी-

चुटिया थाना प्रभारी श्री रवि ठाकुर ने कहा की पहले बता दें ये मानव सेवा जो हो रही है।जीवन मे सबसे बड़ा सेवा हो रहा है।उन्होंने कहा लॉकडाउन लगने के बाद डीजीपी महोदय का आदेशानुसार और वरीय अधिकारियों के निर्देश पर मार्च महीने से ही थाना परिसर में सामुदायिक किचन का प्रारंभ किया गया है जो कि आज तक जारी है।उन्होंने कहा की अब तो लोग समय का इंतजार कर थाना परिसर में पहुंच जाते हैं।और खाना खाकर जाते है।उन्होंने कहा कि बिना रुके लगातार चल रहा है सामुदायिक किचन और आगे चलता रहेगा।उन्होंने इस व्यवस्था में कुछ लोगों का भी सहयोग सहरानीय है जिन्होंने सामुदायिक किचन में किसी ना किसी तरीके से सहयोग कर रहे हैं।उन्होंने बताये कि चुटिया थाना परिसर में पहले लॉकडाउन 1,2,3 में करीब 500-600 लोग प्रतिदिन भोजन करते थे,लेकिन अब संख्या 250-300 का है जो हर दिन खाना खाने पहुंचते हैं।

बड़ी राहत दी है चुटिया थाना ने-

बता दें चुटिया थाना क्षेत्र में फुटपाथ पर रहने वाले लोगों के लिए चुटिया थाना प्रभारी इस संकट की घड़ी में सबसे बड़ा मसीहा साबित हुए है।इस संकट में स्टेशन,स्टेशन रोड, सरकारी बस डिपो,मेन रोड ,बिग बाजार,ओभर ब्रिज और कई जगहों से लोग जो फुटपाथ पर ही सोते हैं वही रहते है उनके लिए चुटिया थाना ही एक सहारा है।इनलोगों को समय पर भोजन मिल जा रहा है कहीं भटकना नहीं पड़ रहा है।दुसरी ओर कोई बाहर से आ रहे हैं उन्हें भी जानकारी दिया जाता है चुटिया थाना परिसर में भोजन कर लें।चुटिया थाना परिसर में दोपहर 1 बजे से भोजन बांटना शुरू हो जाता है।जो कि दोपहर 3 बजे तक बाँटा जाता है।लोग 12 बजे ही भोजन के लिए थाना परिसर में पहुंचने लगते है।चुटिया थाना परिसर में सामाजिक दूरियां का पूरा पालन किया जा रहा है।चाहे जरूरत मंद लोगों को भोजन कराने का हो या कोई मामले को लेकर थाना पहुंचे आम लोगों का हो।