Lockdown Breaking:लॉकडाउन की सन्नाटे में महिला ने बेटा और पति की हत्या कर फरार..

राँची।जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के न्यू कॉलोनी में शनिवार देर रात में एक महिला ने अपने 4 साल के बेटे और पति की हत्या कर दी और फरार हो गई। मिली जानकारी के अनुसार न्यू कॉलोनी में रहने वाली महिला ने लगभग 4 वर्षीय बेटे अमित गुड़िया की हत्या कर दी और इस दौरान महिला के द्वारा किए हमले में उसका पति लुकास गुड़िया गंभीर रूप से घायल हो गया था।घटना की सूचना सुबह मिलने पर मौके पर पुलिस पहुंच घायल पति को लेकर रिम्स पहुँची जहां उसकी भी मौत हो गई,मामले की छानबीन में जुट गई है।

क्या है मामला:-

सूत्रो से मिली जानकारी के अनुसार बीती रात महिला (सुषमा) का अपने पति से लुकास गुड़िया से किसी बात को लेकर हुआ था।विवाद इतना बढ़ गया कि महिला ने अपने बेटे और पति पर कुल्हाड़ी से हमला कर दी।जिससे बेटा घटना स्थल पर ही मौत और अपने पति गंभीर रूप से घायल हो गया।बेटे और पति पर हमला कर रात में ही फरार हो गई।बताया जा रहा है कि महिला का पति से अनबन चल रहा था।जांच के बाद ही पता चल पाएगा कि उसने किस वजह से घटना का अंजाम दिया है।फिलहाल महिला फरार है।पुलिस महिला की खोज में जुटी है।

मौके पर पुलिस पहुंच कर कर रही है मामले की जांच:-

महिला के द्वारा बेटे की हत्या और पति हत्या मामले में जगरनाथपुर पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुटी हुई है.जगन्नाथपुर थाना प्रभारी से बात करने पर उन्होंने बताया कि महिला ने अपने बेटे की हत्या कर दी और अपने पति को मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया है।जहां इलाज के दौरान मौत हुई है।जांच की जा रही है किस विवाद के चलते घटना का अंजाम दिया है।इसका जांच के बाद ही पता चल पाएगा पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।