जमशेदपुर:समधी ने समधन का चाकू से काटा गला और घर में आग लगा दिया,फिर खुद अपना गला काट लिया,दोनों अस्पताल में भर्ती

जमशेदपुर।समधी और समधन के विवाद में समधी ने पहले तो समधन का चाकू से गला काट दिया और फिर उसके घर को आग के हवाले कर दिया। घटना को अंजाम देने के बाद वृद्ध समधी ने अपना ही गला काट लिया।ये मामला शहर के बर्मामाइंस थाना क्षेत्र के कैरेज कॉलोनी का है जहां रंजित राय ने अपनी समधन सोमा चक्रवर्ती के घर में घुसकर उसपर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमला करने के बाद उसने घर में गैस सिलेंडर की मदद से आग लगा दी और खुद का गला काट लिया।

वहीं पड़ोसियों ने घर में आग लगा देख किसी तरह आग पर काबू पाया और दोनो घायलों को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने स्थिति को देखते हुए दोनो को टीएमएच रेफर कर दिया है। दोनो की स्थिति गंभीर बनी हुई है।दोनो कुछ बोल पाने को स्थिति में नहीं है।समधी रंजित की स्थिति ठीक होने पर ही हमले का कारण पता चल पाएगा।

इधर स्थानीय लोगों के अनुसार सोमा की बेटी की शादी रंजीत के बेटे के साथ हुई थी। सोमा घर पर अकेले ही रहती थी।समधी उसके घर पहुंचा और चाकू से हमला कर घर को आग लगा दी।फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।