गढ़वा:रास्ता को लेकर विवाद में भतीजा ने चाचा की गोली मारकर हत्या कर दी ! पुलिस छानबीन में जुटी है

गढ़वा।झारखण्ड के गढ़वा में जिला मुख्यालय से सटे केरवा सुखबना गांव में दिनदहाड़े मुखिया प्रत्याशी के रिश्तेदार 65 वर्षीय शिव यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गयी। पुलिस के अनुसार भतीजे ने ही अपने चाचा की हत्या कर दी है।उनके बीच रास्ता को लेकर विवाद चल रहा था।जानकारी के अनुसार शनिवार को शिव यादव मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे। घर से करीब 200 मीटर पहले घात लगाए बैठे अपराधी ने उन पर फायरिंग शुरू कर दी।शिव यादव को सीने और कनपटी में गोली मारी गई।गोली लगने से शिव यादव की मौके पर मौत हो गई।इसकी सूचना मिलते ही आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। वहां पुलिस को बुलाया गया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया।आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल में भेज दिया गया।

इस सम्बंध में इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी कृष्ण कुमार ने कहा कि पंकज यादव नामक युवक ने शिव यादव की हत्या की है।वह रिश्ते में मृतक का भतीजा है।उनके बीच रास्ता को लेकर कई दिनों से विवाद चल रहा था।आरोपी को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है। उसे जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।