Ranchi:राजधानी में ठेला में चाय बेचने वाली 27 साल की महिला के साथ दुष्कर्म,आरोपी ने किया हत्या का प्रयास,आरोपी गिरफ्तार

राँची।जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के बिरसा चौक से तुपुदाना जाने वाले मार्ग में एक 27 साल की महिला के साथ एक युवक ने झाड़ी में ले जाकर दुष्कर्म किया।उसके बाद उसकी हत्या करने की कोशिश की, हत्या करने के लिए युवक ने उसके सिर पर पत्थर से कई बार वार की।दुष्कर्म और पत्थर से वार के बाद महिला जब बेहोश हो गई तब आरोपी वहां से भाग निकला।लेकिन महिला जब होश में आए तो उसने पूरी जानकारी पुलिस को दी जिसके बाद आरोपी शिवा सिंह को जगन्नाथपुर थाना की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।वहीं घायल महिला को पुलिस ने इलाज के लिए रिम्स में भर्ती कराया है।

घटना 11:00 से 12:00 के बीच हुई आरोपी ने समझा महिला की हो गई है मौत

बिरसा चौक से तुपुदाना जाने वाले मार्ग में आरोपी ने महिला को झाड़ियों में ले जाकर दुष्कर्म किया दुष्कर्म करने के बाद जब उसे पत्थर से कूचा तो वह बेहोश हो गई उसे लगा कि महिला मर चुकी है जिसके बाद उसे छोड़कर वह भाग निकला लेकिन जब महिला को होश आया तो उसने आरोपी को पहचान लिया था जिसकी जानकारी आसपास के लोगों को दी।इसके बाद पुलिस को बताया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी शिवा सिंह को गिरफ्तार कर लिया। महिला बिरसा चौक के के पास चाय बेचने का काम करती है वहीं आरोपी आवारा किस्म का युवक बताया जा रहा है।