#हादसा टला:राँची में एयर एशिया का विमान दुर्घटनाग्रस्त होने से बच गया,बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर ये बड़ा हादसा पायलट की सूझबूझ से टल गया।

राँची।कल ही केरल के कोझिकोड में बड़ा विमान हादसा हुई जिसमें डेढ़ दर्जन से ज्यादा लोगों की जाने चली गई।वहां के हादसे के बाद राँची में एयर एशिया का विमान दुर्घटनाग्रस्त होने से बच गया। बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर ये बड़ा हादसा पायलट की सूझबूझ से टल गया। मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को 12:45 पर मुंबई के लिए टेक ऑफ करते वक्त विमान से बर्ड हिट हुआ।भनक लगते ही पायलट ने ब्रेक लगा दी।

जानकारी के अनुसार 176 यात्रियों को लेकर एयर एशिया का विमान बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से मुंबई के लिए रवाना हुआ।रनवे पर पहुंचने के बाद जब विमान ने टेकऑफ के लिए दौड़ लगायी, तभी एक पक्षी विमान के ब्लेड से टकरा गया।इसका आभास होते ही पायलट ने इमजेंसी ब्रेक लगायी।जिससे विमान में बैठे यात्रियों को जोर का झटका लगा, वे घबरा गये। क्रू मेंबर ने यात्रियों को बताया कि विमान से पक्षी टकरा गया है।

एयरपोर्ट निदेशक विनोद शर्मा ने समाचार एजेंसी को बताया कि टेक ऑफ करने के दौरान ही बर्ड हिट का मामला सामने आया है. समय रहते इसका पता चल गया।तकनीकी टीम प्लेन का फिर से मुआयना कर रही है। चिंता की विशेष बात नहीं है. पूरी तरह से जांच हो जाने पर फिर से यह प्लेन उड़ान भरा जाएगा।

एयरपोर्ट के आसपास घनी आबादी होने के कारण अक्सर पक्षी अपने शिकार की तलाश में रनवे की ओर चले आते हैं।यहां उन्हें कई तरह के कीड़े-मकौड़े खाने के लिए मिल जाते हैं।वहीं, एयरपोर्ट परिसर के बाहर खुली जगहों पर कचरा और मांस मछली बेचने वाले अवशिष्ट फेंक देते हैं।इससे भी पक्षी रनवे की ओर मंडराते रहते हैं. इसी वजह से बर्ड हिट की घटनाएं बढ़ रही हैं।

हाल के वर्षों में राँची एयरपोर्ट पर हुई बर्ड हिट की घटनाएं:

30 जुलाई 2019: राँची एयरपोर्ट पर सुबह 9.30 बजे एयर एशिया की फ्लाईट दिल्ली से राँची के लिए उड़ान भरने के साथ ही बर्ड हिट की शिकार हो गयी थी।
5 सितंबर 2019: राँची से दिल्ली जा रहे इंडिगो के विमान से एक पक्षी टकरा गया था।
21 अक्टूबर 2018: राँची एयरपोर्ट एक बड़ा हादसा टल गया था. दिल्ली से 125 यात्रियों को लेकर आ रहा एयर एशिया विमान लैंड करते वक्त पक्षी से टकरा गया था।
2 अप्रैल 2018: राँची एयरपोर्ट पर इंडिगो का विमान बर्ड हिट का शिकार होते-होते बच गया था. रात 8: 45 मिनट के आसपास जब इंडिगो का विमान राँची एयरपोर्ट पर लैंड कर रहा था तो एक पक्षी विमान से टकरा गया था।