राजेंद्र सिंह बने राँची जिला दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष, मुनचुन राय को मुख्य संरक्षक की जिम्मेदारी
राँची।राजधानी राँचीमें इस वर्ष दुर्गा पूजा को भव्य और व्यवस्थित तरीके से आयोजित करने की तैयारी शुरू हो गई है। इसी कड़ी में रराँची जिला दुर्गा पूजा समिति की नई कमेटी का गठन किया गया है। नई कमेटी में राजेंद्र सिंह को अध्यक्ष चुना गया है, जबकि मुनचुन राय को मुख्य संरक्षक बनाया गया है। समिति ने आगामी दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और बेहतर व्यवस्था को विशेष प्राथमिकता देने का निर्णय लिया है।समिति की नई टीम में शहर के विभिन्न पूजा समितियों और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को जिम्मेदारियां दी गई हैं। कमेटी का उद्देश्य राजधानी में दुर्गा पूजा के दौरान बेहतर समन्वय स्थापित करना और श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी नहीं होने देना है।
मुनचुन राय समेत पांच मुख्य संरक्षक
नई कमेटी में मुनचुन राय के साथ हीरालाल साहू, अशोक पुरोहित, अशोक चौधरी और विक्की यादव को मुख्य संरक्षक बनाया गया है। वहीं उदय प्रताप सिंह मुन्ना और मनोज पांडेय को मुख्य सलाहकार की जिम्मेदारी दी गई है।
संरक्षक के रूप में आलोक साहू, रमेश गुप्ता, राजेश ठाकुर, पंकज साहू, हेम सिंह, मनोज ठाकुर, उमेश कामदार, लल्लु सिंह, रवि रोहतगी और कुणाल अजमानी को शामिल किया गया है। वहीं विश्वजीत बॉस, शैलेश्वर दयाल सिंह और अजय गुप्ता सह संरक्षक होंगे।
राजेंद्र सिंह अध्यक्ष, मनोज गुप्ता कार्यकारी अध्यक्ष
समिति में राजेंद्र सिंह को अध्यक्ष और मनोज गुप्ता को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है। राहुल अग्रवाल को संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वरिष्ठ उपाध्यक्ष के रूप में रमेश गोप और राहुल शर्मा को जिम्मेदारी मिली है, जबकि राजकुमार महतो सदस्यता प्रभारी होंगे।महामंत्री की जिम्मेदारी कुंदन सिंह और अरविंद साह को दी गई है। वहीं पवन मुरारका कोषाध्यक्ष बनाए गए हैं।
पूजा व्यवस्था के साथ सुरक्षा पर भी रहेगा जोर
समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि राजधानी में दुर्गा पूजा के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु पूजा पंडालों में पहुंचते हैं। ऐसे में पूजा समितियों के बीच बेहतर समन्वय, श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन और अन्य जरूरी व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। समिति प्रशासन और पुलिस के साथ समन्वय बनाकर पूजा को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने की दिशा में काम करेगी।
मीडिया प्रभारी के रूप में साजन सिन्हा और विवेक सिंह को जिम्मेदारी दी गई है। सह मीडिया प्रभारी नीरज यादव, रिषभ अग्रवाल और स्वतंत्र गुप्ता होंगे। वहीं मंटू लाला और आशुतोष वर्मा प्रवक्ता बनाए गए हैं। संगठन मंत्री की जिम्मेदारी शैलेंद्र यादव और आशुतोष सिंह को दी गई है।कार्यसमिति में किशन गोयल, ज्योति शंकर साहू और सुजाता भैया को शामिल किया गया है। इसके अलावा समिति में बड़ी संख्या में उपाध्यक्ष और मंत्री भी बनाए गए हैं।
भव्य पूजा आयोजन की तैयारी
नई कमेटी के गठन के साथ ही राजधानी में दुर्गा पूजा को भव्य बनाने की तैयारियों को गति मिलने की उम्मीद है। समिति का फोकस पूजा समितियों के बीच समन्वय स्थापित करने के साथ-साथ श्रद्धालुओं को बेहतर माहौल उपलब्ध कराने पर रहेगा। आने वाले दिनों में पूजा की तैयारियों और व्यवस्थाओं को लेकर समिति की ओर से विस्तृत रूपरेखा तैयार की जाएगी।

