बिना सूचना 5 साल से अधिक समय से गायब ITI प्रशिक्षण अधिकारी पर विभागीय कार्रवाई, एक सप्ताह में जवाब देने का अल्टीमेटम
राँची।झारखण्ड सरकार के श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग अंतर्गत औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (सामान्य), राँची में पदस्थापित प्रशिक्षण अधिकारी (सर्वेयर) राम कुमार के खिलाफ अनुशासनहीनता और लंबे समय से अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित रहने के आरोप में विभागीय जांच शुरू कर दी गई है प्राप्त जानकारी के अनुसार, राम कुमार (पिता: सुदामा विश्वकर्मा, निवासी: कर्मा, थाना: हंटरगंज, जिला: चतरा) बिना किसी पूर्व सूचना के 20 नवंबर 2016 से लगातार पांच वर्षों से अधिक समय से अपने कर्तव्य से अनुपस्थित चल रहे हैं।
बार-बार अवसर देने के बाद भी नहीं दिया कोई साक्ष्य
निदेशालय के निर्देशों के तहत पूर्व में समाचार पत्रों और आधिकारिक पत्राचार के माध्यम से उन्हें संस्थान में भौतिक रूप से उपस्थित होकर अपना पक्ष रखने और सेवा-मुक्ति संबंधी आवेदन को साक्ष्य के साथ पुष्ट करने का अवसर दिया गया था।इसके बावजूद उनकी ओर से कोई भी साक्ष्य या स्पष्टीकरण प्रस्तुत नहीं किया गया, जिसे विभाग ने सरकारी कार्य के प्रति उदासीनता, लापरवाही, स्वेच्छाचारिता और अनुशासनहीनता माना है।
एक सप्ताह के भीतर लिखित बयान दर्ज कराने का निर्देश
‘झारखण्ड सरकारी सेवक (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियमावली, 2016’ के नियम-17 के तहत विभागीय कार्रवाई संचालित करते हुए आरोप-पत्र (प्रपत्र ‘क’) उनके गृह पते पर निबंधित डाक से भेज दिया गया है। प्रभारी प्राचार्य ने निर्देशित किया है कि राम कुमार अपने बचाव में साक्ष्य और लिखित बयान
संचालन पदाधिकारी बम बैजू (नियोजन पदाधिकारी, अवर प्रादेशिक नियोजनालय,राँची), प्रस्तुतीकरण पदाधिकारी संदेश कुमार पासवान (मुख्य प्रशिक्षण अधिकारी, ITI सामान्य, राँची) के समक्ष पत्र निर्गत होने की तिथि से एक सप्ताह के भीतर अनिवार्य रूप से समर्पित करें. निर्धारित समयावधि में उत्तर प्राप्त न होने की स्थिति में उनके विरुद्ध एकपक्षीय जांच की जाएगी, जिसकी पूरी जिम्मेदारी स्वयं संबंधित कर्मचारी की होगी।

