सहारा मामले में 31 अगस्त को हाईकोर्ट में अहम सुनवाई: दर्ज क्रिमिनल केस रद्द कराने की 18 याचिकाओं पर आएगा

 

-एजेंटों पर मढ़ा गया पैसा लेने का आरोप, पीड़ितों से की न्याय के लिए एकजुट रहने की अपील

राँची। झारखण्ड हाईकोर्ट में आगामी 31 अगस्त (सोमवार) को सहारा इंडिया से जुड़े आपराधिक मामलों को लेकर बेहद महत्वपूर्ण सुनवाई होने जा रही है।सीआईडी झारखण्ड में सहारा इंडिया के अधिकारियों के खिलाफ दर्ज आपराधिक मामलों को रद्द कराने के लिए सहारा प्रबंधन और उसकी सोसाइटियों की ओर से दाखिल कुल 18 याचिकाओं पर अदालत सुनवाई करेगी।

याचिका में सहारा की दलील,कंपनी ने एजेंटों को जमाकर्ताओं से पैसे लेने के लिए नहीं कहा

विश्व भारती जनसेवा संस्थान के नागेंद्र कुमार कुशवाहा ने जानकारी देते हुए बताया कि लगभग एक साल पहले सहारा इंडिया पार्टनरशिप के अधिकारियों और तीनों सोसाइटियों की तरफ से हाईकोर्ट में ये 18 याचिकाएं दायर की गई थीं. इन याचिकाओं में सहारा प्रबंधन ने दलील दी है कि कंपनी ने एजेंटों को जमाकर्ताओं से पैसे लेने के लिए नहीं कहा था।एजेंटों ने अधिक कमीशन के लालच में खुद निवेशकों से पैसे जमा करवाए, इसलिए सहारा के अधिकारी निर्दोष हैं और उनके खिलाफ पीड़ितों द्वारा दर्ज सभी आपराधिक मुकदमे रद्द किए जाएं। इधर,पीड़ितों से की न्याय के लिए एकजुट रहने की अपील की गई है।

error: Content is protected !!