राँची में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं और नामकुम पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, गोवंश से लदे दो वाहन पकड़े; चार तस्कर गिरफ्तार

 

राँची।गोवंशीय पशुओं की तस्करी के खिलाफ बजरंग दल के कार्यकर्ताओं और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में बड़ी सफलता मिली है। नामकुम बाजार में छापेमारी के दौरान गोवंशीय पशुओं से लदे दो वाहनों को जब्त किया गया।दोनों वाहनों में करीब डेढ़ दर्जन गोवंशीय पशुओं को अमानवीय तरीके से ठूंस-ठूंसकर भरा गया था,जिनमें से दो पशुओं की दम घुटने से मौत हो गई।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने दोनों वाहनों के चालक उमेश यादव और सुमन कुमार के साथ-साथ कथित तस्कर संजय कुमार एवं अरशद कुरैशी को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, अरशद कांटाटोली का निवासी है, जबकि अन्य तीनों आरोपी पंडरा स्थित फ्रेंड्स कॉलोनी के रहने वाले हैं।

बताया गया कि बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को सूचना मिली थी कि तमाड़ से गोवंशीय पशुओं को वाहनों में भरकर राँची लाया जा रहा है। सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों के साथ बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने घेराबंदी कर दोनों वाहन को रोका और पुलिस को सूचना दिया।सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुँची।पुलिस ने दोनों वाहन जेएच-01जीएस-7116 और जेएच-01एफपी-7181 नंबर की वाहन की तलाशी ली गई, जिसमें पशुओं को अत्यंत खराब स्थिति में ले जाया जा रहा था।

दस वाहनों की थी सूचना, एक वाहन फरार
बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के अनुसार, तस्करों द्वारा कुल दस वाहनों से गोवंशीय पशुओं की खेप राँची लाने की योजना थी। हालांकि शुरुआती तीन वाहनों में से दो को पुलिस ने पकड़ लिया, जबकि एक वाहन वैकल्पिक मार्ग से भागने में सफल रहा। कार्रवाई की भनक लगने के बाद शेष वाहनों में पशुओं की लोडिंग नहीं की गई।

पुलिस के अनुसार, दोनों वाहनों से करीब डेढ़ दर्जन गोवंशीय पशु बरामद किए गए हैं।जिसमें दो की वाहन में मौत हुई है।मामले में चार लोगों को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम सहित संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

error: Content is protected !!