जमशेदपुर में कारोबारी पर चली ताबड़तोड़ गोलियां, चार गोली लगने से हालत गंभीर,अस्पताल में तोड़ा दम…

 

जमशेदपुर। पूर्वी सिंहभूम जिले में अपराधियों ने एक कारोबारी को निशाना बनाते हुए ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोलीबारी की इस घटना में निखार सबलोक (33) गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके शरीर में चार गोलियां लगी हैं। घटना के बाद घायल कारोबारी को तत्काल इलाज के लिए टीएमएच में भर्ती कराया गया है, जहां इलाज के दौरान मौत हो गई है।

जानकारी के अनुसार, जमशेदपुर के कदमा विजया हेरिटेज निवासी कारोबारी निखार सबलोक किसी काम से कांदरबेड़ा के पास स्थित होटल थेमाइट स्टोन गए थे। इसी दौरान अपराधियों ने उन्हें निशाना बनाकर फायरिंग कर दी। अचानक हुई गोलीबारी से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस अपराधियों की पहचान और गोलीबारी के पीछे के कारणों का पता लगाने में जुटी है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी खंगाले जाने की संभावना है।

बताया गया है कि निखार सबलोक जमशेदपुर के कारोबारी हैं और होटल समेत कई अन्य कारोबार से जुड़े हुए हैं। फिलहाल वह गंभीर रूप से घायल हैं और टीएमएच में उनका इलाज चल रहा है।
पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि गोलीबारी की घटना व्यावसायिक विवाद, आपसी रंजिश या किसी अन्य कारण से जुड़ी है या नहीं। अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।

चार गोलियां लगने की सूचना के बाद घटना को लेकर इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद गोलीबारी के कारणों और घटना में शामिल अपराधियों के संबंध में विस्तृत जानकारी सामने आएगी।

error: Content is protected !!