31 सब-इंस्पेक्टरों के प्रमोशन का रास्ता साफ: 31 सब-इंस्पेक्टर इंस्पेक्टर पद पर पदोन्नति के लिए योग्य..

राँची। झारखण्ड पुलिस में सब-इंस्पेक्टर से इंस्पेक्टर पद पर पदोन्नति की प्रक्रिया के तहत 31 अधिकारियों को योग्य पाया गया है। इस संबंध में झारखण्ड पुलिस मुख्यालय की ओर से आदेश जारी किया गया है। हालांकि, मुख्यालय ने स्पष्ट किया है कि जारी सूची को अंतिम पदोन्नति आदेश नहीं माना जाए।
जैप संवर्ग में इंस्पेक्टर कोटि के पदों पर पदोन्नति को लेकर चयन पर्षद की बैठक डीजीपी तदाशा मिश्र की अध्यक्षता में हुई। बैठक में अधिकारियों के सेवा अभिलेखों की विस्तृत समीक्षा की गई। बोर्ड में एडीजी मुख्यालय मनोज कौशिक, आईजी विशेष शाखा प्रभात कुमार, आईजी संगठित अपराध असीम विक्रांत मिंज और आईजी मानवाधिकार पंकज कम्बोज सदस्य के रूप में शामिल रहे।
62 अधिकारियों के सेवा अभिलेखों की हुई जांच
गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा स्वीकृत रोस्टर के अनुसार इंस्पेक्टर कोटि में कुल 32 रिक्तियां हैं। इनमें 28 पद अनारक्षित और चार पद अनुसूचित जनजाति के लिए निर्धारित हैं। पदोन्नति प्रक्रिया के दौरान चयन पर्षद के समक्ष कुल 62 सब-इंस्पेक्टरों के सेवा अभिलेख रखे गए थे। समीक्षा के बाद 31 अधिकारियों को पदोन्नति के लिए योग्य पाया गया।
ये अधिकारी पाए गए योग्य
पदोन्नति के लिए योग्य पाए गए अधिकारियों में बरमेश्वर ओझा, रामाशंकर सिंह, रवि शंकर सिंह, उपेन्द्र सिंह, महेन्द्र राय, विश्वम्भर चन्द्र किशोर, मो. फिरोज आलम, मो. शहावउद्दीन, शिवलाल यादव, प्रहलाद प्रसाद, विनय कुमार सिंह, बुचुन पाल, जितेन्द्र सिंह, अरूण कुमार, महेन्द्र शर्मा, रामभवन सिंह, श्रीहरी तिवारी, रवीन्द्र चौधरी, कपिलदेव महतो, हैदर अली खां, मनोज कुमार सिंह, सत्येन्द्र नारायण सिंह, कुमार पुरुषोत्तम सिंह, अरूण कुमार सिंह, मनोज कुमार, यशवंत कुमार सोय, सत्यदेव उरांव, विक्टर विनय मिंज, छठुलाल मरांडी, विश्वनाथ बोदरा और डिबरू टोप्पो शामिल हैं।
मुख्यालय के अनुसार, यह प्रक्रिया स्वीकृत रोस्टर और सेवा अभिलेखों की समीक्षा के आधार पर पूरी की गई है। फिलहाल जारी सूची को अंतिम पदोन्नति आदेश नहीं माना गया है।
