CISF के DIG ने डीवीसी के मैथन व पंचेत का किया दौरा, सुरक्षा व्यवस्था का किया निरीक्षण..
मैथन।सीआईएसएफ के डीआईजी अमीत माथुर ने डीवीसी मैथन व पंचेत का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्था का व्यापक निरीक्षण किया। डीआईजी के आगमन पर सीआईएसएफ जवानों के द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर प्रदान किया गया।दौरे के दौरान उन्होंने विभिन्न ड्यूटी पोस्टों, बैरकों तथा अन्य महत्वपूर्ण स्थलों का निरीक्षण कर सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
उन्होंने जवानों के साथ सैनिक सम्मेलन आयोजित कर उनकी समस्याओं एवं सुझावों को सुना तथा उन्हें अनुशासन, सतर्कता और कर्तव्यनिष्ठा के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया।इसके उपरांत डीआईजी श्री माथुर ने डीवीसी प्रबंधन के अधिकारियों के साथ बैठक कर सुरक्षा संबंधी विभिन्न विषयों पर चर्चा की तथा सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने पर बल दिया।
मौके पर उप कमांडेंट अनिल कुमार, सहायक कमांडेंट मिथिलेश कुमार राय, सहायक कमांडेंट रविंद्र कुमार सहित सीआईएसएफ एवं डीवीसी के अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

