हजारीबाग में विशेष छापेमारी अभियान, 23 अपराधी गिरफ्तार
हजारीबाग।पुलिस अधीक्षक हजारीबाग के निर्देश पर 12/13 जून की रात जिलेभर में फरार अपराधियों, वारंटियों एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए विशेष समकालीन छापेमारी अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व जिले के सभी पुलिस उपाधीक्षक एवं पुलिस निरीक्षकों ने किया।
पुलिस द्वारा चलाए गए इस अभियान के तहत जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में कुल 31 टीमों का गठन किया गया था। इन टीमों में 123 पुलिस पदाधिकारी एवं जवान शामिल थे। अभियान के दौरान वांछित अपराधियों के 73 संभावित ठिकानों पर छापेमारी की गई।
छापेमारी अभियान के दौरान पुलिस को बड़ी सफलता मिली और कुल 23 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस प्रशासन ने इसे अपराध नियंत्रण की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया है।
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जिले में अपराधियों के खिलाफ इसी प्रकार की सख्त कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी। साथ ही आम लोगों से अपील की गई है कि यदि उनके क्षेत्र में कोई अपराधी गिरफ्तारी के डर से छिपकर रह रहा हो या फरार हो, तो इसकी सूचना तुरंत निकटतम थाना को दें। सूचना मिलने पर उसका सत्यापन कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी

