गिरिडीह:जमीन विवाद और जादू-टोना के शक में हुई थी पति-पत्नी की हत्या, 7 आरोपी गिरफ्तार…
गिरिडीह।झारखण्ड केगिरिडीह जिले में मधुबन थाना क्षेत्र के दलानचकरी टोला तिरिलटांड में 02-03 जून 2026 की रात हुए पति-पत्नी हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है।पुलिस ने मामले में 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपी मृतकों के ही परिवार के सदस्य हैं।अज्ञात अपराधियों ने पतिया हांसदा और उसकी पत्नी परसनी देवी पर धारदार हथियार से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई थी।इस संबंध में मधुबन थाना में कांड संख्या 06/26, धारा 103(1)/3(5) बीएनएस के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी।एसपी ने मामले की गंभीरता देखते हुए डुमरी एसडीपीओ के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की थी। मानवीय और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच में सामने आया कि भूमि विवाद और जादू-टोना का आरोप लगाकर हत्या की साजिश रची गई थी।पुलिस के अनुसार रमेश हांसदा, पाण्डु हांसदा और विजय हांसदा ने धारदार हथियार से हत्या की।वहीं दोमा हांसदा, बब्लू हांसदा, मोती हांसदा और सिकरा हांसदा ने सहयोग किया। सभी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। पुलिस ने इस हत्याकांड में एक गुलाबी सूती गमछा, एक लोहे की तलवार, दो लोहे के छुरे, काला जींस, उजला हाफ टी-शर्ट और दो गमछे बरामद किए हैं।बरामद कपड़ों पर खून जैसे धब्बे पाए गए हैं।गिरफ्तार आरोपियों में रमेश हांसदा, पिता स्व कर्मा हांसदा, पाण्डु हांसदा, पिता स्व मंजु हांसदा, विजय हांसदा, पिता स्व केला हांसदा, दोमा हांसदा, पिता स्व चुचका हांसदा, बब्लू हांसदा, पिता स्व मंजू हांसदा, मोती हांसदा, पिता स्व मंजू हांसदा, सिकरा हांसदा, पिता स्व मंजू हांसदा है।सभी ग्राम दलानचकरी, जाहेर टोला, थाना मधुबन निवासी शामिल है। छापामारी दल में डुमरी एसडीपीओ आबिद खान, अंचल निरीक्षक पूर्णेन्द्र प्रसाद महतो, थाना प्रभारी मधुबन दीपेश कुमार, खुखरा थाना प्रभारी रविन्द्र कुमार सिंह, पीरटांड प्रभारी जितेन्द्र सिंह बिष्ट समेत तकनीकी शाखा और सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

