धनबाद के जामाडोबा में सुबह-सुबह फायरिंग, युवक को सीने में मारी गोली,रेफर..

 

धनबाद। झारखण्ड के धनबाद जिले के जामाडोबा इलाके में शुक्रवार अहले सुबह गोलीबारी की सनसनीखेज घटना सामने आई है। अज्ञात हमलावरों ने रिक्की सिंह नामक युवक को निशाना बनाते हुए उसके सीने में गोली मार दी। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।मिलींजानकारी के अनुसार, घायल युवक रिक्की सिंह, पिता मोहन सिंह, को गंभीर हालत में तत्काल एसएनएमएमसीएच अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी नाजुक स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया।

बताया जा रहा है कि घटना सुबह करीब 5 बजे की है। गोलीबारी की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाई है। घटना की सूचना मिलते ही जोड़ापोखर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है तथा हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। पुलिस पुरानी रंजिश समेत सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।स्थानीय लोगों के अनुसार, सुबह-सुबह हुई इस वारदात से इलाके में भय का माहौल बना हुआ है।पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

error: Content is protected !!