सनसनीखेज खुलासा: पत्नी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में रंगे हाथ पकड़ाया प्रेमी, पति ने उतार दिया मौत के घाट…पति-पत्नी गिरफ्तार

 

गढ़वा। झारखण्ड के गढ़वा जिले के चिनिया थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा हुआ है। मसरा जंगल में मिले युवक के कंकाल मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा करते हुए हत्या के आरोप में पति-पत्नी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। युवक की हत्या प्रेम-प्रसंग के कारण लाठी से पीट-पीटकर की गई थी।

चिनिया थाना परिसर में आयोजित प्रेस वार्ता में थाना प्रभारी बीकू कुमार रजक ने पूरे मामले की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मसरा गांव निवासी सुकन सिंह का 30 वर्षीय पुत्र जयमंगल सिंह बीते 13 मई से रहस्यमय परिस्थितियों में लापता था। बुधवार को मसरा जंगल से उसका कंकाल बरामद होने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई थी।मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी ने रंका अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रोहित रंजन सिंह के नेतृत्व में विशेष पुलिस और फॉरेंसिक टीम गठित की गई। वैज्ञानिक और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए हत्या की गुत्थी सुलझा ली।

पुलिस जांच में सामने आया कि मृतक जयमंगल सिंह का गांव के ही सुदामा सिंह की पत्नी चुरामनी देवी के साथ पिछले कई वर्षों से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। 13 मई की रात गांव में आई बारात देखने के दौरान दोनों खेत की ओर चले गए। इसी बीच पति सुदामा सिंह ने दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया। गुस्से में आकर उसने जयमंगल पर लाठी से ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।हत्या के बाद आरोपी पति-पत्नी ने मिलकर शव को ठिकाने लगाने की साजिश रची और साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से शव को मसरा जंगल में फेंक दिया। कई दिनों बाद जंगल से युवक का कंकाल बरामद हुआ, जिसके बाद पूरे मामले का पर्दाफाश हुआ।

थाना प्रभारी बीकू कुमार रजक ने बताया कि हत्या में शामिल सुदामा सिंह और उसकी पत्नी चुरामनी देवी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।इस हत्याकांड का खुलासा करने वाली टीम में पुलिस इंस्पेक्टर अभिजीत कुमार, गौतम मिश्रा, थाना प्रभारी बीकू कुमार रजक, अवर निरीक्षक राधेश्याम राम, सुखराम उरांव, ओमप्रकाश कुमार समेत चिनिया थाना के सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

इलाके में इस घटना को लेकर लोगों के बीच चर्चा का माहौल बना हुआ है। प्रेम-प्रसंग में हुई इस निर्मम हत्या ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है।

error: Content is protected !!