राँची में मॉर्निंग वॉक से लौट रही बुजुर्ग महिला से चेन-झुमका छिनतई, 3 शातिर अपराधी गिरफ्तार…

 

राँची।राजधानी राँची के हरमू बाईपास रोड स्थित शिवगंज गली नंबर-03 में मॉर्निंग वॉक से लौट रही 75 वर्षीय महिला से चेन और कान का झुमका छीनने वाले तीन अपराधियों को पुलिस ने कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया।मामला 25 मई 2026 की सुबह करीब 6:00 से 6:15 बजे के बीच का है। पीड़िता कृष्णा देवी, निवासी शिवगंज हरमू रोड, रोज की तरह मॉर्निंग वॉक से लौट रही थीं। इसी दौरान बाइक सवार अपराधियों ने झपट्टा मारकर उनके गले का चेन और कान का झुमका छीन लिया और फरार हो गए।घटना के बाद पीड़िता के पुत्र भानु प्रताप नाथ शाहदेव के लिखित आवेदन पर कोतवाली थाना में कांड संख्या 115/2026 दर्ज किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने तीनों आरोपियों — रोहित कुमार ठाकुर, रोहित राज और अमन सिंह — को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने बरामद किए ये सामान

सोने जैसा कान का झुमका (2 पीस)
झुमका का लटका चेन
सोने जैसा गले का चेन
दो मास्क
तीन एंड्रॉयड मोबाइल
घटना में प्रयुक्त पल्सर बाइक (JH01AG 9851)

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी रोहित ठाकुर और रोहित राज का लंबा आपराधिक इतिहास रहा है और दोनों पहले भी कई आपराधिक मामलों में जेल जा चुके हैं।

 

इधर,सदर थाना क्षेत्र में कांटा टोली से कोकर चौक के बीच कब्रिस्तान के पास राहगीरों और टोटो सवारों से हथियार के बल पर लूटपाट करने वाले एक अपराधी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।घटना 24 मई 2026 की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार खादगढ़ा बस स्टैंड से आ रहे टोटो में सवार लोगों एवं अन्य राहगीरों को चार अज्ञात अपराधियों ने हथियार और चाकू का भय दिखाकर मोबाइल और नकदी लूट ली थी। मामले में सदर थाना कांड संख्या 242/2026 दर्ज किया गया।

घटना की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक राँची के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक नगर एवं डीएसपी सदर के नेतृत्व में त्वरित कार्रवाई की गई। पुलिस ने घटना के कुछ ही घंटों के भीतर आरोपी दिलकश गद्दी (28 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी के पास से बरामद सामान

एक लोडेड देशी कट्टा

लोहे का धारदार चाकू

एक नोकिया की-पैड मोबाइल

वीवो कंपनी के दो स्मार्टफोन

लूटे गए अन्य मोबाइल फोन

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी नामकुम थाना क्षेत्र के मौलाना आजाद कॉलोनी का रहने वाला है और उसका पूर्व में भी कई आपराधिक मामलों में नाम सामने आ चुका है।फिलहाल पुलिस अन्य फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।

error: Content is protected !!