Ranchi:गोली लगने से गई आंख की रोशनी,दो महीने बाद दर्ज हुआ एफआईआर,पहले आरोपी और पीड़ित में हुआ था समझौता!
राँची।राँची के चुटिया थाना क्षेत्र में गोलीबारी की एक गंभीर घटना में घायल हुए युवक की आंख की रोशनी चली गई। घटना के करीब तीन महीने बाद अब इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पीड़ित इंदर कुमार महतो, निवासी गोसाई टोली, चुटिया ने थाना में दिए आवेदन में बताया कि 26 मार्च 2026 की दोपहर करीब 3:30 बजे आरोपी राजा कुमार ने बिना किसी कारण उनके घर के सामने ही उन पर गोली चला दी। गोली उनके बाएं आंख में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद उन्हें कश्यप मेमोरियल आई हॉस्पिटल और सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया, लेकिन चोट इतनी गंभीर थी कि उनकी आंख की रोशनी चली गई। पीड़ित ने आरोप लगाया है कि घटना के बाद आरोपी और उसके पिता द्वारा लगातार दबाव बनाकर उन्हें थाना में शिकायत दर्ज कराने से रोका गया। वहीं स्वास्थ्य ठीक नहीं होने के कारण भी एफआईआर दर्ज कराने में देरी हुई। अब पीड़ित के आवेदन पर चुटिया थाना में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने कहा है कि मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।इस सम्बंध में थाना प्रभारी पूनम कुजूर ने बताया कि मामला दो महीने बाद आया है।मामला दर्ज कर लिया गया।आगे की जांच के बाद कार्रवाई की जायेगी।
वहीं,स्थानीय सूत्रों के अनुसार गोली चिड़िया मारने वाला बंदूक से चलाया गया था।आरोपी और पीड़ित में एक समझौता भी हुआ था।बताया जाता है कि बाद में पैसों के लिए आरोपी और पीड़ित में कहा सुनी हुई उसके बाद मामला थाना में पहुँच गया।
चुटिया थाना क्षेत्र में देर रात मोबाइल स्नैचिंग
चुटिया थाना क्षेत्र में मोबाइल स्नैचिंग की एक और घटना सामने आई है। 24 मई की रात करीब 10:10 बजे अज्ञात बदमाशों ने एक युवक से उसका मोबाइल फोन छीन लिया और मौके से फरार हो गए। पीड़ित आदित्य सिंह भदौरिया के अनुसार, वह मेडिकल दुकान से अपने निवास योगदा सत्संग सोसाइटी, गुरु सेवा धाम शैल कुंज की ओर पैदल जा रहे थे। जैसे ही वह अपने गंतव्य के पास पहुंचे, अचानक कुछ अज्ञात लोग आए और उनके हाथ से मोबाइल फोन छीनकर तेजी से भाग निकले। अंधेरा होने के कारण पीड़ित बदमाशों की पहचान नहीं कर सके।पीड़ित ने बताया कि फोन में उनके निजी डेटा, बैंकिंग एप्स और महत्वपूर्ण अकाउंट जुड़े हुए हैं, जिससे दुरुपयोग और वित्तीय धोखाधड़ी की आशंका बनी हुई है। इस संबंध में पीड़ित ने चुटिया थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। मोबाइल की बरामदगी और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
……………………..

