Ranchi:ऑटो को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, एक की मौत, 6 घायल

राँची।नामकुम थाना क्षेत्र के पलांडू में रात में हुए सड़क दुघर्टना में ऑटो सवार महिला प्रमिला देवी की मौत हो गई।वहीं संजय अरोड़ा, सीमा टोप्पो, रथ बारला, ख्रिस्तलिना तिर्की, अंजलि क्रीती, अनिता लकड़ा गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को स्थानीय लोगों की सहायता से रिम्स व अन्य अस्पतालों में भर्ती कराया है।जानकारी के अनुसार नामकुम बाजार से सवारी लेकर ऑटो रामपुर की ओर जा रहा था।इसी क्रम में पलांडू में अज्ञात वाहन ने सामने से टक्कर मारी दी। टक्कर में ऑटो सवार सड़क पर फेंका गए व ऑटो क्षतिग्रस्त हो गया।टक्कर मारने के बाद चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया।चीख पुकार सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे व पुलिस एवं 108 एम्बुलेंस सेवा को सूचना दी। पुलिस ने सभी को अस्पताल भिजवाया एवं शव को कब्जे में लेकर थाना ले आईं। वहीं सूचना के दो घंटे बाद एम्बुलेंस घटनास्थल पर पहुंची जिससे स्थानीय लोगों में नाराजगी है।

error: Content is protected !!