पाकुड़:मामूली विवाद में बेटे ने पिता की हत्या कर दी,आरोपी बेटा गिरफ्तार
पाकुड़।झारखण्ड के पाकुड़ जिले के नगर थाना क्षेत्र के
किताझोर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है।एक कलयुगी बेटा अनूप सरदार ने अपने 55 वर्षीय पिता दिवाकर सरदार की हासुवा से हत्या कर दी है।हत्यारे बेटा को पुलिस ने मौके से गिरफ्तार कर लिया है।मृतक की बेटी दीपाली सरदार ने बताया कि पिता मिठाई दुकान में काम करते थे।मिठाई दुकान में ही रहते थे।भाई अनूप सरदार ने रात में पिता को घर बुलाया और हत्या कर दी।हत्या कर वह घर में ही था।बुधवार की सुबह घटना की जानकारी दी।बताया कि पिता की मृत्यु हो गई है।घटना की सूचना मिलते ही पहुंचे तो देखें कि माथे पर हसुवा के वार का निशान था।

बताया कि इसके पूर्व में भी वह घर में हमेशा लड़ाई झगड़ा करते रहता था।मामले में हत्यारे बेटा को पुलिस ने गिरफ्तार कर थाना ले गई है। मामले को लेकर घटनास्थल पर पहुंचे पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि 100 डायल से सूचना प्राप्त हुई थी। हत्यारा बेटा को गिरफ्तार कर लिया गया है आगे की कार्रवाई की जा रही है।

