#Ranchi:माँ की नजरों से 4 साल का बच्चा ओझल होते ही बाजार में मचा हड़कम्प…पुलिस का त्वरित एक्शन,लापता हुए बच्चे को एक घंटे में खोज निकाला….
राँची।राजधानी राँची में पुलिस का एक मानवीय और बेहद सक्रिय चेहरा सामने आया है।राँची पुलिस ने अपनी त्वरित कार्रवाई का परिचय देते हुए मात्र एक घंटे के भीतर 4 साल के लापता बच्चे को सकुशल बरामद कर उसके परिजनों को सौंप दिया। यह घटना चुटिया थाना क्षेत्र के महादेव मंडा के समीप की है,यहां उदय कुमार महतो का चार साल का पुत्र नैतिक अपनी मां के साथ एक कपड़े की दुकान पर गया था खरीददारी के दौरान माँ की नजरों से बचकर मासूम नैतिक अचानक कहीं ओझल हो गया।काफी खोजबीन करने के बाद भी जब बच्चा नहीं मिला।परिजनों ने तुरंत इसकी सूचना चुटिया थाना पुलिस को दी गई।
माँ से 4 साल का बच्चा आंखों से ओझल होते मचा हड़कम्प,एक साथ अलग-अलग क्षेत्रों में पुलिस की सात टीमों ने तलाशी अभियान चलाया
दरअसल,राँची के लोवाडीह निवासी उदय कुमार महतो का साढ़े तीन साल बेटा नैतिक स्कूल से आने के बाद अपनी माँ के साथ चुटिया के महादेव मंडा के पास एक कपड़े की दुकान में गया था।नैतिक की माँ ने बताया कि कपड़ा खरीद कर दुकानदार को पैसा दे रहे थे।इसी बीच नैतिक अचानक गायब हो गया। दुकान से निकल गया या कोई लेकर चला गया कुछ पता ही नहीं चला। जब बेटा को नहीं देखकर उसका होश उड़ गया।बाहर सड़क पर भी कहीं नजर नहीं आया।बच्चे के लापता होने की खबर से आसपास हड़कम्प मच गया।आसपास के लोग जुट गए।इधर उधर लोग बच्चे को खोजने लगे।बच्चे की माँ ने तुरन्त इसकी जानकारी बच्चे के पिता उदय महतो को दी।उदय आनन फानन चुटिया थाना पहुँचे।और उन्होंने बच्चा लापता होने की जानकारी थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर पूनम कुजूर को दिया।बच्चा लापता होने की सूचना मिलते ही चुटिया थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर पूनम कुजूर ने मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए तुरंत एक्शन लिया।उन्होंने बिना समय गंवाए कई टीमों का गठन किया और एक साथ अलग-अलग क्षेत्रों में सघन तलाशी अभियान शुरू कर दिया। पुलिस ने आसपास के दुकानों और रास्तों में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालना शुरू किया। क्षेत्र में मौजूद पीसीआर और बाइक विंग को अलर्ट कर दिया गया।पुलिस की सक्रियता का नतीजा यह रहा कि सूचना मिलने के महज 60 मिनट के भीतर ही बच्चे को सुरक्षित ढूंढ लिया गया। बच्चे को अपनी कस्टडी में लिया और उसे लेकर थाने पहुंची इसके बाद बच्चे के पिता उदय कुमार महतो और मां को थाने बुलाया गया जब पुलिस ने मासूम नैतिक को उसके माता-पिता की गोद में सौंपा, तो उनकी आंखों से खुशी के आँसू छलक पड़े, पिता उदय कुमार महतो ने पुलिस की कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने उम्मीद नहीं की थी कि इतनी जल्दी उनका बच्चा मिल जाएगा।बच्चे के माता पिता ने चुटिया थाना पुलिस की पूरी टीम को धन्यवाद दिया।इस त्वरित कार्रवाई में इन पुलिस पदाधिकारी और कर्मियों का अहम योगदान रहा।टीम में इंस्पेक्टर पूनम कुजूर,सब-इंस्पेक्टर भवेश कुमार,विवेक कुमार,जितेंद्र मिश्रा,पीसीआर 20 के पुलिस कर्मी सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी और कर्मी शामिल थे।
इस मामले में थाना प्रभारी पूनम कुजूर ने बताया कि सूचना जैसे प्राप्त हुआ।मामले को गंभीरता से लेते हुए तुरन्त अलग अलग टीम भेजा गया। बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया गया है।बताया कि बच्चे ने बताया कि उसे कोई अंकल ले जा रहा था।इसकी जांच की जा रही है।सीसीटीवी फुटेज खंगाला जा रहा है।बच्चा को कोई ले जा रहा था या नहीं।जांच जारी है।
वहीं एक सीसीटीवी फुटेज में एक व्यक्ति बच्चे का हाथ पकड़ा दिखाई दे रहा है।इसकी जांच की जा रही है।इधर आसपास के लोगों ने भी बच्चे के सकुशल बरामद होने से राहत की सांस ली।चुटिया थाना पुलिस को धन्यवाद दिया।

