लातेहार:स्टोन माइंस परिसर में अपराधियों ने की गोलीबारी,सोशल मीडिया पर अपराधी राहुल सिंह गिरोह ने दी धमकी,जांच में जुटी है पुलिस…

 

लातेहार।झारखण्ड के लातेहार जिले में बारियातू़ थाना क्षेत्र में दो अज्ञात बाइक सवार अपराधियों ने सोमवार शाम थाना क्षेत्र अंतर्गत गोनिया पंचायत के चुंबा स्टोन माइंस परिसर में खड़े हाइवा वाहन पर गोलीबारी की है।हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।जानकारी के अनुसार सोमवार शाम लगभग छह बजे बाइक पर सवार दो अपराधी चुंबा स्टोन माइंस के समीप पहुंचे।परिसर में खड़े हाइवा वाहन पर दो-चार राउंड गोली चलायी फिर भाग निकले। घटना की सूचना मिलते ही माइंस ओनर अमित कुमार व थाना प्रभारी रंजन कुमार पासवान सदलबल घटना स्थल पर पहुंचे़ थाना प्रभारी पहुँचे और जांच पड़ताल की।आगे मामले की जांच की जा रही है

इधर,कुख्यात गैंगस्टर राहुल सिंह ने लातेहार जिले के बरियातू थाना क्षेत्र में पत्थर माइंस और हाईवे ऑफिस पर हुई फायरिंग के बाद सोशल मीडिया पर पोस्ट कर घटना की जिम्मेवारी ली है। गिरोह की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि चुना बीरबीर गांव स्थित पत्थर माइंस में हुई गोलीबारी राहुल सिंह गैंग ने कराई है। यह घटना सिर्फ याद दिलाने के लिए की गई है और जरूरत पड़ने पर आगे भी ऐसी घटनाएं हो सकती हैं।सोशल मीडिया पोस्ट में जमीन और कोयला कारोबारियों को खुलेआम धमकी दी गई है।कहा गया है कि प्यार से मैनेज करो, नहीं तो हर जगह स्वागत के लिए तैयार हैं। साथ ही ऑन द स्पॉट मार दिए जाओगे जैसी धमकी भरी बातें भी लिखी गई हैं।पोस्ट में टारगेट 10 और 302 जैसे शब्दों का इस्तेमाल कर दहशत फैलाने की कोशिश की गई है।

वही,पोस्ट सामने आने के बाद लातेहार पुलिस अलर्ट हो गई है। साइबर सेल की मदद से पोस्ट की जांच शुरू कर दी गई है और पोस्ट जारी करने वाले लोगों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।पुलिस पूरे मामले की जांच हर एंगल से कर रही है।

error: Content is protected !!