राँची के लीवी रेस्टोरेंट एंड बार में लगी भीषण,बाल-बाल बचे कर्मचारी,कड़ी मशक्कत के बाद दमकलकर्मियों ने आग पर पाया काबू, अगलगी से लाखों का नुकसान..
राँची। राजधानी राँची के करमटोली चौक स्थित प्रसिद्ध LEVEE TAVERN रेस्टोरेंट एवं बार में मंगलवार की सुबह भीषण आग लग गई।आग लगने की इस घटना में रेस्टोरेंट के भीतर रखा सारा सामान जलकर पूरी तरह राख हो गया है।सूचना पर पुलिस पहुँची और अग्निशमन विभाग को सूचना दी।सूचना मिलते ही तीन दमकलगाड़ी मौके पर पहुँची और कड़ी मशक्कत के दमकल कर्मियों ने समय रहते आग पर काबू पा लिया, जिससे रेस्टोरेंट के कुछ हिस्सों को सुरक्षित बचा लिया गया।इस आगलगी में भारी नुकसान हुआ है।रेस्टोरेंट का किचन, डांस फ्लोर और सारा फर्नीचर जलकर राख हो गया। कुछ कर्मचारी अंदर सोए हुए थे, जिन्होंने किसी तरह बाहर निकलकर अपनी जान बचाई।

मंगलवार सुबह करीब चार बजे रेस्टोरेंट के कर्मचारियों को सेड परिसर से भारी धुआं निकलता दिखाई दिया। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि देखते ही देखते पूरे रेस्टोरेंट को अपनी चपेट में ले लिया कर्मचारियों ने तुरंत होटल के जनरल मैनेजर को सूचित किया, जिसके बाद पुलिस और अग्निशमन विभाग को जानकारी दी गई।बताया जा रहा है कि सूचना के करीब एक घंटे बाद सुबह पांच बजे दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद सुबह सात बजे तक आग पर पूरी तरह काबू पाया जा सका।


आग लगने से रेस्टोरेंट संचालक को लाखों रुपये की क्षति होने का अनुमान है।रेस्टोरेंट के अंदर रखे टेबल, कुर्सियां, डेकोरेशन का सामान और एसी की पूरी पाइपलाइन जलकर खाक हो गई है।राहत की बात यह रही कि अग्निशमन कर्मियों ने आग को फैलने से रोक लिया, जिससे ऊपर स्थित रूफटॉप बार और नीचे के एक हॉलनुमा कमरे को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है।फिलहाल आग लगने के सटीक कारणों का पता नहीं चल पाया है।
इधर,होटल संचालक कुश अग्रवाल ने बताया कि उन्हें सुबह सुबह आग लगने की सूचना मिली।उन्होंने तुरंत जानकारी पुलिस और अग्निशमन विभाग को दिए।बताया कि रेस्टोरेंट के सेड साइड में आग लगी।जिससे बड़ा हिस्सा बच गया है।समय रहते आग पर काबू पा लिया गया है।लाखों का नुकसान होने का अनुमान है।

