नाले के किनारे आवारा कुत्तों की झुंड देख लोग दौड़े, फिर जो देखा,आम लोग के साथ-साथ पुलिस वाले भी सदमे आ गए….राँची में बड़ा नाले से बरामद हुए शव के टुकड़े, गायब हुई मासूम का शव होने की आशंका,होगा डीएनए टेस्ट…

राँची।राजधानी राँची सदर थाना क्षेत्र से लापता 18 माह की मासूम के इस दुनिया में शायद नहीं है।दरअसल तलाशी के दौरान मंगलवार को बड़े नाले से एक क्षत विक्षत शव बरामद हुआ है।आशंका जताई जा रही है कि शव मासूम का ही है। पहचान के लिए राँची पुलिस डीएनए टेस्ट कराएगी।बीते शनिवार को अपने घर से गायब हुई 18 माह की मासूम अदिति को लेकर जो पुलिस का शक था, वह सही साबित हुआ। खेलते खेलते मासूम अदिति घर के बाहर बने बड़े नाले में गिर गई थी, भारी बारिश की वजह से वह बहकर अपने घर से लगभग एक किलो मीटर की दूरी पर चली गई थी।

सोमवार को दिनभर चले अभियान में एनडीआरएफ की टीम को अदिति नहीं मिल पाई थी। मंगलवार को दोबारा अभियान शुरू किया गया।इसी दौरान मासूम के घर से लगभग एक किलोमीटर दूर नाला जहां स्वर्णरेखा नदी में मिलता है, वहां पर आधा दर्जन से ज्यादा आवारा कुत्तों को मांस नोचते हुए कुछ लोगों के द्वारा देखा गया।इसी बीच ये खबर आग की तरह फैल गई मौके बड़ी संख्या में लोग एवं पुलिस और एनडीआरएफ की टीम पहुँची। कुत्तों को वहां से भगाया।देखने से साफ प्रतीत होता है कि मौके से बरामद मांस और हड्डी किसी बच्चे के हैं।

वहीं मौके पर पहुँचे सिटी एसपी ने बताया कि शव मासूम बच्ची का ही है, इसकी पुष्टि करवाने के लिए डीएनए टेस्ट की प्रक्रिया शुरू की जा रही है ताकि मामले में किसी भी तरह का शक ना बना रहे।

इधर,पिछले तीन दिनों से बच्ची की तलाश को लेकर हलकान रही राँची पुलिस की टीम और एनडीआरएफ भी सदमे में है। राँची के सिटी एसपी और सदर डीएसपी पिछले तीन दिनों से बच्ची की तलाश को लेकर खुद ही कोकर इलाके में डेरा डाले हुए थे।ताजा मांस और हड्डी मिलने के बाद मामले की जांच कराने के लिए एफएसएल और डॉक्टर की टीम को बुलाया गया है।

चार दिनों से बच्ची के गायब रहने के बाद भी मासूम के परिवार को यही उम्मीद थी कि बच्ची कहीं से बरामद कर ली जाएगी लेकिन मांस के टुकड़े मिलने के बाद पूरा परिवार सदमे में है। वहीं परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।मां- बाप लगातार बच्ची के सुरक्षित लौट आने की उम्मीद लगाए बैठे रहे पिता का कहना है जो भी बरामद हुआ है हमारी बच्ची का नहीं है।

error: Content is protected !!