Ranchi:बस चालक से मांगा रंगदारी,विरोध किया तो चला दी गोली..बाल-बाल बचे चालक,पुलिस ने एक अपराधी को दबोचा, दो फरार..

 

राँची।राजधानी राँची के अरगोड़ा चौक के पास को उस वक्त सनसनी फैल गई, जब बेखौफ अपराधियों ने एक यात्री बस को निशाना बनाते हुए फायरिंग कर दी।इस घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और यात्री डर सहम गए। लेकिन पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके से एक अपराधी को।गिरफ्तार कर लिया और जिस हथियार से गोली चलाया उसे बरामद कर लिया है।

जानकारी के अनुसार,मंगलवार की रात करीब 10 बजे बाइक पर सवार होकर तीन अपराधी हनी सिंह,कुंदन सोनी और नितिन ने अरगोड़ा चौक के पास आया।जहां जीवन ज्योति नामक यात्री बस खड़ी थी।तीनों अपराधी बस के पास आकर चालक से रंगदारी मांग किया।चालक ने मना कर दिया उसके बाद अपराधी चालक सूरज सिंह से बहसबाजी करने लगा।फिर अचानक अपराधियों ने गोली चला दी।गनीमत यह रही कि इस हमले में चालक को गोली नहीं लगा।गोली चलने के बाद बस में सवार यात्री बुरी तरह सहम गए।

वहीं,घटना के वक्त मौके पर अरगोड़ा थाना की पीसीआर और पेट्रोलिंग पार्टी मौजूद थी। गोलीबारी की आवाज सुनते ही पुलिस टीम तुरंत हरकत में आई और अपराधियों का पीछा करना शुरू किया पुलिस ने साहस का परिचय देते हुए घेराबंदी कर एक अपराधी कुंदन सोनी को धर दबोचा, हालांकि, अंधेरे और भीड़ का फायदा उठाकर हनी सिंह और नितिन फरार होने में सफल रहे पुलिस अब गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ कर रही है।वहीं दो अन्य अपराधी को गिरफ्तार करने के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी जारी है।

घटना के सम्बन्ध में चालक सूरज सिंह ने बताया कि बस राँची से पटना चलती है।रात में राँची के धुर्वा से बस खुली थी।अरगोड़ा चौक के पास नो-एंट्री समाप्त होने का इंताजर कर रहे थे।इसी दौरान नितिन, हनी,कुंदन आया और गाली करने लगा और बोला पैसा दो।ऐसे राँची से बस नहीं चलेगा।चालक ने पैसा देने साफ इंकार किए तो अपराधी ने गोली चला दिया।

error: Content is protected !!