पांच रुपये के लिए चला दी गोली…बाल-बाल बचा दुकानदार; 45 रुपये का चॉकलेट 40 रुपए में मांग रहा था युवक,आरोपी हिरासत में..

 

पलामू।झारखण्ड के पलामू जिला में मात्र पांच रुपए के लिए ग्राहक ने दुकानदार को टारगेट करके फायरिंग कर दी। हालांकि इस घटना में दुकानदार को गोली नहीं लगी है। पुलिस ने पूरे मामले में कार्रवाई करते हुए ग्राहक को हिरासत में लिया है और पूरे मामले में पूछताछ कर रही है।बताया जाता है कि चैनपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर में सैफ नामक युवक एनुल खली के दुकान पर पहुंचा।सैफ ने एक चॉकलेट और एक कोल्ड ड्रिंक खरीदा।दुकानदार की ओर से बताया कि चॉकलेट की कीमत 45 रुपए और कोल्ड ड्रिंक की कीमत 20 रुपए है। सैफ का कहना था कि वह चॉकलेट 40 रुपए में लेता है।इसी बात को लेकर दुकानदार और ग्राहक सैफ के बीच विवाद हुआ।विवाद बढ़ने के बाद ग्राहक सैफ ने हथियार निकाल कर दुकानदार पर फायरिंग कर दी।दुकानदार ने किसी तरह जान बचाई और पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी।इस घटना की जानकारी मिलने के बाद चैनपुर थाना प्रभारी श्रीराम शर्मा के नेतृत्व में पुलिस बल मौके पर पहुंची और पूरे मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में लिया है।पुलिस घटना में इस्तेमाल हथियार के बरामदगी के लिए भी छापेमारी कर रही है।चैनपुर थाना प्रभारी श्रीराम शर्मा ने बताया कि चॉकलेट की कीमत को लेकर विवाद हुआ।इसी विवाद में फायरिंग की घटना हुई है।पुलिस पूरे मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।घटना की जानकारी मिलने के बाद बड़ी संख्या में मोहल्ले के लोग दुकान पर पहुंच गए।

error: Content is protected !!