गिरिडीह के इसरी बाजार में मौत बनकर दौड़ी ट्रक ,5 लोगों की मौत,एक दर्जन से ज्यादा घायल,कई की स्थिति गंभीर,बाजार में अफरा-तफरी का माहौल..
गिरिडीह।झारखण्ड के गिरिडीह जिले के डुमरी थाना क्षेत्र के इसरी बाजार में शुक्रवार को भीषण सड़क हादसा हो गया।एक अनियंत्रित ट्रक ने कई वाहनों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में अब तक 5 लोगों की मौत की खबर है,जबकि 20 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं।कई घायलों की हालत गंभीर है।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक तेज रफ्तार ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर बाजार में घुस गया और सड़क किनारे खड़े वाहनों और पैदल चल रहे लोगों को कुचलते हुए निकल गया।हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार सुनकर स्थानीय लोग मदद के लिए दौड़े।घटना की सूचना मिलते ही डुमरी पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया।घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया।पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है हादसे के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। मृतकों की पहचान और घायलों की संख्या बढ़ने की आशंका है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

