महिला से छेड़खानी के आरोप में ग्रामीणों ने कंपनी के चालक व मुंशी को जमकर पीटा, जेसीबी व अन्य वाहनों को किया क्षतिग्रस्त..पुलिस ने दोनों को छुड़ाया…

 

पलामू।झारखण्ड के पलामू जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के कल्याणपुर में सिंचाई योजना के लिए कार्य कर रहे कंपनी के मुंशी व चालक की ग्रामीणों ने जमकर पिटाई कर दी।जेसीबी समेत अन्य वाहनों व निर्माण स्थल पर तोड़फोड़ की। पुलिस के हस्तक्षेप से दोनों को बचाया गया। पुलिस ने मुंशी व चालक का इलाज के लिए अस्पताल में भेजा है।हालांकि इस संबंध में खबर लिखे जाने तक आवेदन नहीं मिला है।

प्रारंभिक सूचना में आरोप है कि कंपनी के कर्मियों के द्वारा स्थानीय महिला से छेड़छाड़ की गयी।जिससे ग्रामीण उग्र हुये।जबकि कंपनी का कहना है कि ग्रामीण योजना का विरोध कर रहे हैं।लगातार निर्माण में बाधा उत्पन्न कर रहे हैं।वे नहीं चाहते कि निर्माण कार्य पूरा हो।इसी कारण मामले को दूसरा रूप दिया जा रहा है।

सिंचाई के लिए कोयल नदी से पाइपलाइन के माध्यम से जलाशयों को पानी देने की योजना है।इसके लिए कल्याणपुर में जेडब्ल्यूआईएल कंपनी कार्य कर रही है।कंपनी का कहना है कि सिंचाई योजना से संबंधित निर्माण कार्य के लिए सरकार द्वारा भूमि आवंटित की गई है। लेकिन कुछ ग्रामीण लगातार कार्य में बाधा उत्पन्न कर रहे हैं।

ग्रामीणों के द्वारा जेसीबी का शीशा तोड़ दिया।कंपनी के कंटेनर में भी तोड़फोड़ कि गयी।कंपनी के द्वारा प्रशासन से सुरक्षा का मांग किया है। ताकि सिंचाई योजना का कार्य समय पर पूर्ण किया जा सके।चैनपुर थाना प्रभारी श्रीराम शर्मा ने बताया कि ग्रामीणों के द्वारा महिला से छेड़छाड़ का आरोप लगाया गया है।किसी पक्ष से कोई आवेदन नहीं मिला है। पूरे मामले की जांच की जा रही है।

error: Content is protected !!