Ranchi: 11 हजार वोल्ट का करंट लगने से युवक की मौत, आक्रोशित परिजन और स्थानीय लोगों ने किया सड़क जाम

 

राँची।राजधानी राँची के हिंदपीढ़ी इलाके में रहने वाले समीर हुसैन नाम के युवक की अपने ही घर की छत पर करंट लगने से मौत हो गई।समीर की मौत के बाद आक्रोशित स्थानीय लोगों ने बड़ा तालाब के पास घंटों सड़क जाम कर हंगामा किया।जानकारी के मुताबिक, बिजली विभाग की लापरवाही की वजह से युवक 11 हजार वोल्ट के तार के संपर्क में आ गया, जिससे उसकी मौत हो गई।स्थानीय लोगों का आरोप है कि समीर की मौत बिजली विभाग की लापरवाही की वजह से हुई है।समीर के परिजनों ने बताया कि वह छत पर कुछ काम से गया था। तभी 11 हजार वोल्ट के तार में शट गया, जिसकी वजह से मौके पर उसकी मौत हो गई।जैसे ही लोगों को करंट लगने की जानकारी मिली, लोग इकट्ठा होने लगे और बड़ा तालाब के पास सड़क जाम कर दिया। पड़ोसियों का आरोप है कि बिजली विभाग को बार बार शिकायत करने के बाद भी तार नहीं हटाया गया और बिजली विभाग की लापरवाही से इतनी बड़ी घटना घट गई इस मौत के लिए बिजली विभाग जिम्मेदार है।लोगों द्वारा सड़क पर हंगामा करने की सूचना पर हिंदपीढ़ी थाना प्रभारी रंजीत प्रसाद और स्थानीय कुछ समाजसेवी सब मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाया। काफी देर तक स्थानीय लोग मुआवजे की मांग और बिजली विभाग के अधिकारियों को बुलाने पर अड़े रहे लेकिन बाद में पुलिस के समझाने बुझाने के बाद लोग जाम से हट गए।परिजनों के अनुसार मृतक की करीब 10 पहले ही शादी हुई थी।अभी मेहमान लोग गया भी नहीं था कि दुःखद घटना घट गई।परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

error: Content is protected !!