राँची के रातू में जमीन कारोबारी से मारपीट और लूट मामले में सात गिरफ्तार, लूटी गयी राइफल भी बरामद

 

राँची।जिले के रातू थाना क्षेत्र के मलमाडू में हुए राइफल लूट और जमीन कारोबारी पर जानलेवा हमला मामले का खुलासा पुलिस ने कर दिया गया है।घटना के बाद एसएसपी राकेश रंजन के निर्देश ग्रामीण एसपी गौरव गोस्वामी के निर्देशन पर करीब आधा दर्जन थानों की पुलिस ने ताबड़तोड़ छापेमारी कर 24 घंटे के भीतर वारदात में शामिल 7 अपराधी को गिरफ्तार करते हुए लाइसेंसी राइफल में बरामद कर लिया है।

बता दें 5-6 मई की देर रात जमीन कारोबारी सतीश कुमार महतो रातू से मंडा मेला देखकर अपने मित्र मदन अरोड़ा के साथ वापस घर लौट रहे थे.इसी बीच रातू के मलमाडू के पास अज्ञात हमलावरों ने सतीश के साथ मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इसके साथ ही उनकी लाइसेंसी राइफल लूट ली।

इस मामले की जानकारी मिलने के बाद एसएसपी के निर्देष पर ग्रामीण एसपी डीएसपी के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित कर छापेमारी शुरू की और घटना में शामिल 7 अपराधियों को गिरफ्तार किया है।

एसपी गौरव गोस्वामी ने बताया कि रातू थाना क्षेत्र के मालमाडु गांव में तारूप जाने वाली सड़क पर कार में सवार सतीश कुमार तथा उनके सहयोगी को सामने से आ रहे पिकअप वैन पर सवार पांच लोगों के साथ गाड़ी पास नहीं देने तथा लाइट डीम नहीं करने को लेकर आपास में झड़प हुआ था।जिसमें सतीश कुमार तथा उनके सहयोगी को मारपीट कर बुरी तरह जख्मी दिया गया, वर्तमान में दोनों मेडिका अस्पताल में इलाजरत हैं।

इस घटना में एक पिकअप वैन में सवार पांच लोगों के द्वारा सतीश कुमार का लाइसेंसी 0.315 बोर का राइफल भी छिनकर ले गए।जिसके संबंध में रातू थाना कांड संख्या 147/2026 दर्ज किया गया। कांड की गंभीरता को देखते हुए एक टीम का गठन कर अपराधियों की तलाश शुरू की गई।इस छापामारी दल द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए रातू थानान्तर्गत ग्राम मुरचू से इस कांड में शामिल सभी सात अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया।इसके साथ ही लूटी गयी लाइसेंसी 0.315 बोर की राइफल को अभियुक्त सतीश उरांव की निशानदेही पर बरामद किया गया।इस घटना में प्रयुक्त पिकअप वैन JHO1-EF 4034 को पिठौरिया थाना क्षेत्र से अभियुक्त विपिन उरांव के पास से बरामद किया गया है।

गिरफ्तार अपराधियों में सतीश उरांव, 24 वर्ष, सुखनाथ गोप, 21 वर्ष, दासुवा उरांव, 22 वर्ष, रंजीत गोप, 22 वर्ष, सोमरा उरांव, 25 वर्ष, सभी का गांव मुरचू थाना रातू है। इसके अलावा विपिन उरांव, 24 वर्ष (सा० होचर पतरा टोली थाना रातू), बबलू अहीर, 19 वर्ष (सा० खाखसी टोला, भरनों, गुमला) शामिल है।इनके पास से एक लाइसेंसी .315 बोर की राइफल आर्सनल न0 AB14-03159 और पिकअप वैन JH01-EF/ 4034 बरामद किया गया है।

error: Content is protected !!