चतरा:घरेलू विवाद में माँ-बेटी की जलाकर निर्मम हत्या,पुलिस छानबीन में जुटी

चतरा।झारखण्ड के चतरा जिले में घरेलू विवाद में माँ-बेटी की जलाकर निर्मम हत्या कर दी गई। यह घटना जिले के सदर थाना क्षेत्र के कनीछेनी गांव में हुई है।जहां रविवार की रात जगदीश यादव की पत्नी कुलाड़ी देवी और उनकी तीन वर्षीय पुत्री अंजली कुमारी की जलाकर हत्या कर दी गई। घटना की सूचना मिलने के बाद सोमवार की सुबह सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मां व बेटी के शव को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

बताया जाता है कि दोनों शव जले हुए अवस्था में मिले हैं। मृतिका के मायके वालों का आरोप है कि ससुराल वालों ने पारिवारिक विवाद में मां और बेटी की हत्या की है।बताया जाता है कि जगदीश यादव की पत्नी कुलाड़ी देवी के साथ ससुराल वालों का अच्छा संबंध नहीं रहा है।हमेशा लड़ाई झगड़ा होते रहता था।रविवार की शाम भी झगड़े का क्रम शुरू हुआ और देर रात तक चला इसी दौरान दोनों का शव बरामद हुआ।