राजधानी राँची में माहौल बिगाड़ने की साजिश,धार्मिक स्थल के पास फेंका प्रतिबंधित मांस..

राँची।झारखण्ड में लगातार असामाजिक तत्वों के द्वारा राज्य में माहौल बिगाड़ने की साजिश रची जा रही है।जहां लोहरदगा में दो दिन लगातार धार्मिक स्थल के पास प्रतिबंधित मांस फेंका गया था।वहीं रविवार को राजधानी राँची के रातू रोड स्थित एक धार्मिक स्थल के पास असामाजिक तत्वों ने प्रतिबंधित मांस फेंक दिया।प्रतिबंधित मांस फेंके जाने की सूचना के बाद स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए, जिसके बाद इसकी सूचना मिलने के बाद सुखदेव नगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंचकर बोरे में बंद प्रतिबंधित मांस को अपने साथ लेकर चली गई।पुलिस इस घटना में शामिल कर सामाजिक तत्वों की जानकारी जुटाने में लग गई है।