राजधानी राँची में ऐतिहासिक जगन्नाथपुर मंदिर परिसर में सुरक्षा गार्ड की हत्या, शहर में सनसनी,एसएसपी ने संभाला मोर्चा कुछ ही घंटें में आरोपी गिरफ्तार…
राँची।राजधानी राँची के धुर्वा स्थित ऐतिहासिक जगन्नाथपुर मंदिर परिसर में शुक्रवार को सुरक्षा गार्ड बिरसा मुंडा की बेरहमी से हत्या कर दी। मंदिर जैसे सुरक्षित और पवित्र स्थान पर हुई इस वारदात से पूरे शहर में सनसनी फैल गई है।वहीं घटना में शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी हो गई है।लेकिन पुलिस अभी इस सम्बंध में कुछ भी बताने से इनकार कर दिया है।

घटना की जानकारी मिलते ही राँची एसएसपी, सिटी एसपी,ग्रामीण एसपी और डीएसपी समेत जिले के करीब एक दर्जन थानों के थाना प्रभारी और भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचे।पुलिस ने पूरे परिसर को घेरे में ले लिया और घटनास्थल से एफएसएल की दो टीमों को बुलाया और साक्ष्य जुटाए गए।एक टीम डॉग स्क्वायड को लेकर जांच जुटी रही।
करीब 3 घन्टे तक वरीय अधिकारियों की देखरेख में मंदिर परिसर की चप्पे चप्पे की जांच किया गया।इस दौरान मौके पर खुद एसएसपी मॉनिटरिंग कर रहे थे।मौके पर ही एसएसपी ने सिटी एसपी के नेतृत्व में एक विशेष जांच टीम (SIT) गठित कर त्वरित कार्रवाई शुरू की गई है।
आशंका जताया जा रहा है कि गार्ड की हत्या चोरों ने की है।चोर मंदिर में दान पेटी से रुपए चुराने के दौरान गार्ड की लोहे के रॉड से सिर में मारकर हत्या कर दी।पुलिस ने रॉड भी बरामद कर लिया है। पुलिस मंदिर परिसर और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। जगन्नाथपुर मंदिर में हुई इस घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही मामले का खुलासा कर घटना में शामिल आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है।
एसएसपी राकेश रंजन ने मंदिर परिसर में पत्रकारों से बातचीत में बताया कि मामले की जांच जारी है।कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है।जल्द मामले का खुलासा किया जाएगा।पुलिस की कई टीमें लगी है।

