8 दिन बाद होनी थी शादी,फां’सी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी है पुलिस..
गुमला।झारखण्ड के गुमला जिले के बिशनपुर प्रखंड क्षेत्र के सेरका सियारटोली निवासी सुखनाथ खेरवार की 30 वर्षीय पुत्री पूनम कुमारी ने दुपट्टा के सहारे फांसी लगा खुदकुशी कर ली।आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। परिजन प्रीतम खेरवार ने पुलिस को बताया है कि उसने खुद से फांसी लगा खुदकुशी की है। पुलिस आत्महत्या के कारणों को लेकर छानबीन कर रही है। फिलहाल शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गुमला भेज दिया गया।
बताया जाता है कि 26 अप्रैल को पान लगन, 28 को मड़वा और 29 तारीख को परसा बस्ती में देवेन्द्र खेरवार से इसकी शादी तय थी। किसी अन्य लड़के से यह फोन पर बात करती थी, रात में भी फोन पर बात हुआ। सुबह ही अचानक निकलकर घर के सामने आंगन में कटहल का पेड़ पर फांसी लगा ली। प्रथम दृष्टया प्रेम प्रसंग में आत्महत्या करना प्रतीत हो रहा है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

